Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar swearing ceremony: नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह, नड्डा पटना पहुंचे, आएंगे पीएम, मंत्रियों की लिस्ट तय!
    Breaking News

    Bihar swearing ceremony: नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह, नड्डा पटना पहुंचे, आएंगे पीएम, मंत्रियों की लिस्ट तय!

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन काफी खास होने वाला है. बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज 11.30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी दोबारा नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.  शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले बुधवार रात पटना पहुंचे. शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा.

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शहर के हवाई अड्डे पर शाह और नड्डा का स्वागत किया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले शाह और नड्डा जद(यू) और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    मंत्रियों की लिस्ट फाइनल
    नीतीश कैबिनेट में किस पार्टी से कौन-कौन नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, इस पर भी मोहर लग चुकी है.  सूत्रों की मानें तो बीजेपी कोटे से से मंगल पांडे, नितिन नवीन, रेणु देवी, संजय सरावगी, रमा निषाद और कृष्ण कुमार ऋषि का नाम मंत्री की लिस्ट में फाइनल है. वहीं जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह और जमा खान का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar swearing ceremony नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ Bihar swearing-in ceremony: Nitish Kumar will take oath as Chief Minister for the 10th time today; Shah Nadda reach Patna; PM to arrive; list of ministers finalised! आएंगे पीएम नड्डा पटना पहुंचे मंत्रियों की लिस्ट तय! शाह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Recent Post

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group