


Mumbai. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 218.44 अंक चढ़कर 85,450.36 अंक पर और एनएसई निफ्टी 69.4 अंक की बढ़त के साथ 26,137.55 अंक पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे. वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर नुकसान में रहे.



