Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय ने सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- मुख्यालय से उपलब्धियाँ की घोषणाएँ होती रहेंगी, सरज़मीं पर इनकी क़ब्रगाह बनती रहेगी*
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरयू राय ने सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- मुख्यालय से उपलब्धियाँ की घोषणाएँ होती रहेंगी, सरज़मीं पर इनकी क़ब्रगाह बनती रहेगी*

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बोले सरयू……………

    -दम तोड़ चुका है सेवा का अधिकार अधिनियम
    -इसे याद करना जले पर नमक छिड़कने जैसा
    -लोगों को नहीं पता कि इस अधिनियम के तहत उनके अधिकार हैं क्या-क्या
    -जेएनएसी, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद ने सरकारी धन का क्या किया?

    JAMSHEDPUR । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर सरकार ने उपलब्धि कार्यक्रमों का पिटारा खोल दिया है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है 10,000 युवाओं को नियुक्ति देना और फिर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम। सरकारें ऐसे अवसरों का यहीं करती हैं और अपनी पीठ थपथपाती हैं। उपलब्धियों की ऐसी घोषणाओं पर व्यंग्यात्मक अथवा आलोचनात्मक नज़रिया प्रस्तुत करने के बदले सरकार के सामने ऐसे तथ्य प्रस्तुत करना प्रासंगिक होगा जो पूर्व घोषित कार्यक्रमों की कब्रगाह बन गए हैं और जिनकी ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वर्तमान घोषित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का भी वही हश्र होगा।

    Jharkhand: तमाड़ के रुगड़ी गांव के पास जंगल में छिपाकर रखे गये 21 बोरियों में भरा करीब 60 लाख रुपये मूल्य के 400 किलोग्राम चूरा पोस्ता जब्त

    सरयू राय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ में सेवा का अधिकार के तहत नागरिकों की समस्याओं का समाधान की बात की जा रही है परंतु वस्तुस्थिति यह है कि राज्य मुख्यालय से लेकर जिला और प्रखंड मुख्यालय तक सेवा का अधिकार अधिनियम दम तोड़ चुका है। केवल सरकार का एक साल पूरा होने पर एक सप्ताह तक इसे याद करना जले पर नमक छिड़कने जैसा है। सरकार के मुख्यालय से लेकर जिला एवं प्रखंडों के सभी विभागों के कार्यालयों में सेवा का अधिकार अंधिनियम की कोई भी शर्त पूरा नहीं की जा रही है। एक भी जगह ऐसे पट्ट नहीं लगे हैं, जिससे नागरिक जान सकें कि इस अधिनियम के तहत उनके अधिकार के क्या हैं। हर कार्यालय में हज़ारों आवेदन लंबित हैं। लोग कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं और कर्मियों को सेवा शुल्क देने पर विवश है।

    सरयू राय के अनुसार, सरकार ने जिन कार्यक्रमों के लिए जिलों में निधि भेजी है, इनके तहत संरचनाएं निर्मित हो गई हैं पर उपयोग में नहीं आने के कारण जर्जर हो रही हैं। उदाहरण के लिए जमशेदपुर के कदमा में एक कन्वेंशन सेंटर और साकची में एक डीएम लाइब्रेरी का भवन करोड़ों के खर्च पर पांच साल पहले बन गए। लेकिन, इनका उपयोग नहीं हुआ और ये जर्जर हो गए। इनकी मरम्मत नहीं हो रही है। कारण है करोड़ों रुपये का खर्चा।

    Jharkhand Census: CM हेमंत सोरेन ने जनगणना में आदिवासियों के लिए ‘सरना’ धर्म के प्रावधान का अनुरोध किया

    श्री राय ने लिखा कि नगरपालिकाओं को 15वें वित्त आयोग ने करोड़ों रूपये दिये। जमशेदपुर के आसपास जेएनएसी, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद हैं। एक साल पूरा होने के अवसर पर सरकार पूछे तों कि इन्होंने इस निधि का क्या किया? यही स्थिति प्रायः हर जिले में है। डीएमएफटी और स्वास्थ्य विभाग के कारनामें रोजाना अख़बारों की सुर्खियों में हैं। एक बार मुख्यमंत्री इन पर भी तो नज़र डालें। नहीं तो मुंख्यालय से उपलब्धियाँ के कार्यक्रमों की ऐसी ही घोषणाएँ होती रहेंगी और सरज़मीं पर इनकी क़ब्रगाह बनती रहेगी। सरकारी धन ज़ाया होता रहेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15th Finance Commission 15वां वित्त आयोग Adityapur Municipal Corporation Citizen Rights Corruption Issues Development Works DM Library Sakchi Government Expenditure Government Schemes Hemant Soren Government Jamshedpur news Jamshedpur west Jharkhand Politics Jnac Jugsalai Nagar Parishad Kadma Convention Centre Mango municipal Corporation MLA Statement Pending Applications Right to Service Act Sarkar Aapke Dwar saryu rai आदित्यपुर नगर निगम कदमा कन्वेंशन सेंटर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर पश्चिमी जुगसलाई नगर परिषद जेएनएसी झारखंड राजनीति डीएम लाइब्रेरी साकची नागरिक अधिकार भ्रष्टाचार मुद्दे मानगो नगर निगम लंबित आवेदन विकास कार्य विधायक बयान सरकार आपके द्वार सरकारी खर्च सरकारी योजनाएँ सरयू राय सेवा का अधिकार अधिनियम हेमंत सोरेन सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: तमाड़ के रुगड़ी गांव के पास जंगल में छिपाकर रखे गये 21 बोरियों में भरा करीब 60 लाख रुपये मूल्य के 400 किलोग्राम चूरा पोस्ता जब्त

    May 4, 2026

    Jharkhand Census: CM हेमंत सोरेन ने जनगणना में आदिवासियों के लिए ‘सरना’ धर्म के प्रावधान का अनुरोध किया

    May 4, 2026

    Chaibasa: सारंडा क्षेत्र में अवैध खनन का मामला, ग्रामीणों का कड़ा विरोध, बाहरी लोगों को गांव छोड़ने की चेतावनी

    May 4, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: तमाड़ के रुगड़ी गांव के पास जंगल में छिपाकर रखे गये 21 बोरियों में भरा करीब 60 लाख रुपये मूल्य के 400 किलोग्राम चूरा पोस्ता जब्त

    May 4, 2026

    Jharkhand Census: CM हेमंत सोरेन ने जनगणना में आदिवासियों के लिए ‘सरना’ धर्म के प्रावधान का अनुरोध किया

    May 4, 2026

    Chaibasa: सारंडा क्षेत्र में अवैध खनन का मामला, ग्रामीणों का कड़ा विरोध, बाहरी लोगों को गांव छोड़ने की चेतावनी

    May 4, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में में बंपर तेजी, सेंसेक्स 657.80 अंक चढ़कर 77,571.30 अंक पर

    May 4, 2026

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group