Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सांसद बिद्युत बरण महतो ने पटमदा–बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मिली गति, केंद्रीय जल आयोग से की मुलाकात
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :सांसद बिद्युत बरण महतो ने पटमदा–बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मिली गति, केंद्रीय जल आयोग से की मुलाकात

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।
    पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। सांसद बिद्युत बरण महतो ने पटमदा–बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को शीघ्र मंजूरी दिलाने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जल आयोग (CWC) के सचिव से मुलाकात की और परियोजना के जल्द क्रियान्वयन का आग्रह किया।

    सांसद ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए पूरा प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। यह योजना क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है, क्योंकि इसके तहत लगभग 16,900 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    1400 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना

    इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,400 करोड़ रुपये है। इसके प्री-फीजिबिलिटी रिपोर्ट को केंद्रीय जल आयोग को पांच माह पहले ही भेज दिया गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद से आयोग ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं की पिछले पाँच महीनों में तीन बार तकनीकी जांच (Technical Inspection) की है।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने बताया कि आयोग की इन तकनीकी जांचों का प्रतिवेदन राज्य सरकार द्वारा पुनः केंद्र को भेज दिया गया है, जिससे प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से भी की मुलाकात

    इसी क्रम में सांसद ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी. एल. कांता राव से भी मुलाकात कर परियोजना को जल्द से जल्द तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। सचिव ने सांसद को आश्वासन दिया कि सभी तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा के बाद इस योजना को अविलंब स्वीकृति उपलब्ध कराई जाएगी।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    किसानों के लिए बड़ा लाभ

    यदि केंद्र से अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो पटमदा और बोड़ाम प्रखंडों में फैली हजारों एकड़ जमीन को स्थायी सिंचाई व्यवस्था मिलेगी। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में कृषि विस्तार और ग्रामीण विकास को नई दिशा भी मिलेगी।

    सांसद महतो ने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह योजना धरातल पर उतरेगी और पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों को लंबे समय से प्रतीक्षित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    16900 हेक्टेयर सिंचाई agricultural development Jharkhand Bidhut Baran Mahato news CWC meeting Delhi East Singhbhum farmers farmers irrigation facility groundwater project Jharkhand India water commission irrigation approval process irrigation benefits India irrigation infrastructure India irrigation project Jharkhand Jamshedpur latest news lift irrigation cost Mega Lift Irrigation Scheme Patmada Bodam project update rural development East Singhbhum water resources ministry India किसानों के लिए बड़ी खबर केंद्रीय जल आयोग निरीक्षण जमशेदपुर न्यूज जल शक्ति मंत्रालय मंजूरी झारखंड कृषि विकास टेक्निकल इंस्पेक्शन CWC पटमदा बोड़ाम खेती पटमदा बोड़ाम सिंचाई योजना पूर्वी सिंहभूम किसान बिद्युत बरण महतो मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना सिंचाई योजना झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group