Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :“त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं सरयू राय”—जदयू नेताओं का बड़ा बयान
    Breaking News

    Jamshedpur News :“त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं सरयू राय”—जदयू नेताओं का बड़ा बयान

    कदमा की बैठक में जदयू नेताओं ने किया चिंतन-मनन, बोले-,सरयू राय सिर्फ नेता नहीं; वह स्टेट्समैन, त्याग, संघर्ष, समर्पण और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति हैं
    News DeskBy News DeskDecember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur । जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को स्टेट्समैन बताते हुए उनके त्याग, संघर्ष, समर्पण और संवेदनशीलता से प्रेरणा लेने की अपील की है। इन नेताओं ने कहा है कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें ऐसा उदार चरित्र वाला विधायक मिला है।

    कदमा के रामजन्म नगर स्थित सामुदायिक भवन में जदयू की बैठक में ये उद्गार प्रकट किये गये। बैठक की अध्यक्षता जदयू के कदमा थाना के अध्यक्ष तारक मुखर्जी ने की।

    जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का विस्तार जरूरी है। यह अकेलेदम होने से रहा। इसके लिए हमें अपने कार्यकर्ताओं को दायित्व देना होगा। एक-एक कार्यकर्ता के निवास स्थान पर 15-20 दिन के अंदर छोटी-छोटी बैठकें होती रहेंगी तो कार्यकर्ताओं का मिलना-जुलना तीव्र होगा और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। तभी लोग आपके साथ जुड़ते चले जाएंगे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने मंडल अध्यक्ष से कहा कि वह कमेटी का जल्द से जल्द विस्तार करें। उन्होंने कहा कि ये हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे विधायक सरयू राय की छवि अब दल से ऊपर की हो गई है। इसे राजनीति में स्टेट्समैन कहते हैं। वह जननेता के रुप में अब जाने जाते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।

    जदयू के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार हो रहा है। इसे और तेज किया जाएगा। कदमा क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विधायक सरयू राय जनता के प्रति कितने संवेदनशील और समर्पित हैं, उसे भी हम लोगों को ही चरितार्थ करना है। कदमा क्षेत्र में प्रशासन वाहन जांच के नाम पर धन उगाही कर रहा है। इसका विधि सम्मत तरीके से जोरदार विरोध करना होगा।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    शेष नाथ पाठक ने संगठन विस्तार को लेकर कहा कि हम सभी को अपने आचार-विचार, व्यवहार और काम से लोगों के हृदय में स्थान बनाना है। विधायक सरयू राय के प्रति जनता में जो सोच है, उसे और सकारात्मक रुप से लेकर आगे बढ़ना है और जनसमस्याओं का निराकरण करना है। समस्याओं का समाधान हमारी उच्च प्राथमिकता में होनी चाहिए। अभी तो कदमा थाना क्षेत्र के घरों के ताले तोड़कर चोरी हो रही है और प्रशासन सुस्त है। इस हेतु लंबे संघर्ष के लिए हमें तैयार होना होगा। बैठक का संचालन रविशंकर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन माधव सिंह ने किया। इस मौके पर 15 लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

    बैठक में मुख्य रूप से मनोज सिंह, दिनेश सिंह, अजीत कुमार सिंह, सपा दास, राजीव निवास, मुकेश ठाकुर, आनंद गूंधर, बिपीन, सुमित सिंह, सूरज कुमार, बाबू राव, रतन मलिक, बुलू प्रमाणिक, बुलू राव, पुष्पा सरदार, रवि रंजन आदि मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamsehdpur West MLA Jamshedpur Political News JDU Leaders Remarks JDU meeting Kadma JDU Membership Drive JDU Youth Wing Jharkhand news Kadma Crime Issues Political Meeting Jharkhand Saryu Rai Leadership Saryu Rai Reputation Saryu Rai Statement कदमा चोरी घटनाएं जदयू जदयू बैठक कदमा जन समस्याएं कदमा जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर जमशेदपुर राजनीति खबर वाहन जांच धन उगाही संगठन विस्तार जदयू सरयू राय स्टेट्समैन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group