Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय ने किया मानगो का दौरा, खोली नगर निगम की पोल
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया मानगो का दौरा, खोली नगर निगम की पोल

    सरयू राय का आरोप-ठेकेदार खुद नहीं कर रहा है काम -गांधी मैदान में गंदगी का अंबार -फुटबॉल मैदान में भी जबरदस्त गंदगी -मुर्दा मैदान डंपिंग यार्ड में तब्दील -डोर--डोर कचरा उठाव बंद, सरयू सख्त
    News DeskBy News DeskDecember 14, 2025Updated:December 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को आजादनगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर नगर निगम की साफ़-सफ़ाई व्यवस्था की पोल खोल दी। आज़ादनगर विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद की अगुवाई में दौरा किया गया। भाजपा आज़ादनगर मंडल अध्यक्ष फ़ातिमा शाहीन प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

    दौरे में शुरुआत में नगर निगम कार्यालय से मात्र 10 कदम दूर गांधी मैदान मानगो में गंदगी का अंबार पाया गया। रोड नंबर 6 स्थित फुटबॉल मैदान में कचरा जमा था। उसे लोग वहीं जला रहे थे। रोड नंबर 9 में नाली की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता मिला। बाग़नशाशी मुर्दा मैदान की स्थिति और भी बदतर पाई गई। पूरा मैदान डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुका है।
    निरीक्षण के दौरान ग़रीब कॉलोनी इमामबाड़ा के पास कचरे के ढेर मिले। ओल्ड पुरुलिया रोड ग़रीब कॉलोनी में दुकानों के सामने नाली के कलवत को सफ़ाई के नाम पर तोड़ दिया गया, लेकिन तीन माह बाद भी उसका निर्माण नहीं हुआ। ओल्ड पुरुलिया रोड 5 नंबर में नईम स्टोर के सामने कचरा और नाली में जमा गंदगी के कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। ओल्ड पुरुलिया रोड हड्डी गोदाम के नीचे बस्ती में नाली के अभाव में गंदा पानी खुले में बहता मिला। ओल्ड पुरुलिया रोड गणगौर के सामने की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जहां लगभग 400 फीट सड़क के नए सिरे से निर्माण की जरूरत है।

    विधायक सरयू राय ने कहा कि वह मानगो नगर निगम के आयुक्त से बात कर साफ़-सफ़ाई का ठेका लेने वाली एजेंसियों का भुगतान रोकने को कहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक दबाव बनाया जाता है तब तक काम होता है, उसके बाद ठेकेदार फिर ढीला रवैया अपना लेते हैं।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा उठाव पूरी तरह बंद मिलने पर कड़ी नाराज़गी जताई। कहा कि अगर डोर-टू-डोर कचरा उठाव हो ही नहीं रहा है तो संबंधित एजेंसी को तुरंत हटाया जाए और बिल में कटौती कर भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी नालियों की सफाई करने के बाद नाली से निकला कचरा वहीं किनारे रख देते हैं, जो कि गलत है। विधायक ने कहा कि लोग सड़क पर ही कूड़ा जला देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। श्री राय ने कहा कि सफाई ठेकेदार खुद काम नहीं कर रहे, किसी और से करवा रहे हैं। सफाई ठेकेदार पर नगर निगम तत्काल कार्रवाई करे।

    निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि पश्चिम पप्पू सिंह, विधायक प्रतिनिधि उलीडीह संतोष भगत, जेडीयू उलीडीह मंडल अध्यक्ष परवीन सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Door to door garbage pickup Gandhi Maidan Mango Jamshedpur civic news Jamshedpur latest Hindi news Jamshedpur West MLA Mango sanitation issue Municipal corporation Jamshedpur Sanitation problem Mango Saryu rai/ jamshedpur मानगो नगर निगम सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group