Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :अमरनाथ गिरोह के 6 बदमाश हथियारों संग गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur News :अमरनाथ गिरोह के 6 बदमाश हथियारों संग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR ।
    जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अमरनाथ गिरोह से जुड़े शातिर अपराधी अंकित शर्मा समेत कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लोडेड देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई।

    सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी पटमदा ने बताया कि 14 दिसंबर की रात वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि तुरियाबेड़ा स्थित रामबालक नगर में अनिल कुमार के फार्म हाउस में कुछ संदिग्ध लोग एकत्रित हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

    पुलिस टीम ने देर रात फार्म हाउस पर छापेमारी कर चार पुरुष और दो महिलाओं को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फार्म हाउस में शराब पार्टी के बहाने जुटे थे, लेकिन उनका असली मकसद उलीडीह, मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्र के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश रचना था।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित शर्मा, अनिल कुमार, भोला कुमार उर्फ रवि कुमार, योगेन्द्र कुमार प्रसाद, माया कौर उर्फ निशा और सीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी अंकित शर्मा समेत अन्य आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एमजीएम थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी पटमदा ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amarnath gang Ankit Sharma arrested Arms Act case jamshedpur crime news Jamshedpur police raid jharkhand crime news एमजीएम थाना जमशेदपुर पुलिस कार्रवाई रंगदारी गिरोह हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group