Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Arms smuggling gang Expose: अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, AK-47 की गोलियों समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, जमशेदपुर के 4 युवक गिरफ्तार
    Breaking News

    Arms smuggling gang Expose: अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, AK-47 की गोलियों समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, जमशेदपुर के 4 युवक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बिहार के नालंदा में पुलिस और एसटीएफ अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस बड़ी कार्रवाई के दौरान जमशेदपुर के चार युवकों को हथियारों के जखीरे और एके-47 के कारतूसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. लहेरी थाना क्षेत्र में हुई इस छापेमारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि यह गिरोह बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई चेन चला रहा था. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है.

    जांच में यह बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि आरोपियों ने बिहारशरीफ के सोहन कुआं मोहल्ले में एक फ्लैट किराये पर ले रखा था. इस फ्लैट का इस्तेमाल हथियारों की खरीद-बिक्री और डिलीवरी के लिए एक गुप्त ठिकाने यानी सेफ हाउस के रूप में किया जा रहा था.
    गिरोह का सदस्य सौरभ झा, जो मूल रूप से मुंगेर का रहने वाला है,

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    इस पूरे खेल में अहम कड़ी साबित हुआ है। उसने ही स्थानीय अपराधियों और जमशेदपुर से आने वाले तस्करों के बीच संपर्क सूत्र का काम किया ताकि हथियारों की डिलीवरी को सुरक्षित अंजाम दिया जा सके. सभी गिरफ्तार बदमाशों के पास से एके-47 राइफल के 153 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

    किराए के मकान में चल रही थी हथियारों की डील
    इस पूरे मामले में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से हथियारों का एक बड़ा सौदा बिहार में होने वाला है. इस जानकारी के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. जहां लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुंआ गांव में एक किराए के मकान में दबिश दी गई. यहां बदमाशों द्वारा हथियारों की डील चल रही थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की छापेमारी में मौके से 5 देसी पिस्टल, 11 मैगजीन, 153 राउंड एके-47 कारतूस, 9 मोबाइल फोन, 24000 रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है. ये हथियार और गोला-बारूद अपराधियों तक पहुंचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    3 भाईयों समेत 5 लोग गिरफ्तार
    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार शरीफ के गौरागढ़ मोहल्ला निवासी परवेज आलम, लहेरी के सोहनकुंआ में किराए पर रहने वाले सौरभ कुमार झा और झारखंड के जमशेदपुर निवासी 3 भाइयों जियार जई, मोहम्मद महबूब उर्फ टिंकू तथा जाहिद हुसैन के रूप में की है. पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरभ कुमार झा भी मूल रूप से जमशेदपुर के ही रहने वाला है. परवेज आलम और सौरभ झा ने हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए जमशेदपुर के आजाद नगर स्थित इन तीनों भाइयों को बिहार बुलाया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 youths from Jamshedpur arrested AK-47 की गोलियों समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद Arms smuggling gang Expose: अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ Arms smuggling gang exposed: Interstate arms smuggling gang busted large quantity of ammunition including AK-47 bullets recovered जमशेदपुर के 4 युवक गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    June 30, 2026

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    June 30, 2026

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड,

    June 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के नायकों को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group