Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिहार-झारखंड समेत देश के 12 राज्य के उद्यमियों को सपोर्ट करेगा एक्सएलआरआइ और नाबार्ड
    Breaking News

    Jamshedpur News :बिहार-झारखंड समेत देश के 12 राज्य के उद्यमियों को सपोर्ट करेगा एक्सएलआरआइ और नाबार्ड

    -एक्सएलआरआइ में रूरल बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर की हुई शुरुआत - एक्सएलआरआई सेंटर फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एक्ससीआइटीइ) दिया गया नाम - एक्सएलआरआइ और नाबार्ड के बीच हुआ एमओयू
    News DeskBy News DeskDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur

    देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को नयी दिशा देने के उद्देश्य से रूरल बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर के स्थापना की घोषणा की है. यह केंद्र एक्सएलआरआइ सेंटर फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एक्ससीआइटीइ) के नाम से जाना जायेगा. केंद्र की स्थापना नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रुरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) से प्राप्त महत्वपूर्ण अनुदान के माध्यम से की गयी है. एक्सएलआरआइ सेंटर फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप का उद्देश्य कृषि व्यवसाय एवं इससे जुड़े गैर-कृषि क्षेत्रों में इनोवेशन -आधारित, शुरुआती चरण के उद्यमों को सहयोग प्रदान करना है, ताकि रोजगार सृजन, सतत विकास और क्षेत्रीय आर्थिक परिवर्तन को गति मिल सके. यह केंद्र विशेष रूप से बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर के आठ राज्यों सहित कुल 12 राज्यों के उद्यमियों को समर्थन देगा, इनमें खास तौर पर उन क्षेत्रों को चुना गया है जहां संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद संगठित उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र का अभाव रहा है. उन्हें समर्थन देकर बेहतर तरीके से उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया जायेगा.
    —–
    नाबार्ड और एक्सएलआरआइ के बीच हुआ एमओयू

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    इस परियोजना से संबंधित एमओयू पर शुक्रवार को औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किये गए. यह एमओयू ग्रामीण विकास और समावेशी विकास के प्रति एक्सएलआरआइ की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को एक नई मजबूती प्रदान करेगा. इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस. जॉर्ज एसजे ने कहा कि एक्ससीआइटीइ की शुरुआत संस्थान के मूल मंत्र ‘एक्सीलेंस विद इंटीग्रिटी’ को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य शहरी सीमाओं से आगे जाकर वास्तविक सामाजिक प्रभाव पैदा करना है. वहीं इन्क्यूबेशन सेंटर के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. सौरव स्नेहव्रत ने कहा कि एक्ससीआइटीइ की महत्वाकांक्षा देश के अग्रणी ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेशन सेंटरों में शामिल होने की है, जहां प्रबंधन की गहन विशेषज्ञता, जमीनी समझ और तकनीक आधारित नवाचार के जरिए ग्रामीण उद्यमों को स्थायी रूप से विस्तार दिया जा सकेगा. इस परियोजना के सह नेतृत्वकर्ता प्रो. टाटा एल. रघु राम ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से एक्ससीआइटीइ में मेंटरशिप, बिजनेस डेवलपमेंट सपोर्ट, बाजार तक पहुंच और वित्तीय संसाधनों से जुड़ाव सहित एक सशक्त इन्क्यूबेशन व्यवस्था विकसित की जायेगी. उन्होंने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के नवाचारी विचारों और उन्हें सफल, विस्तार योग्य उद्यमों में बदलने के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा. गौरतलब है कि नाबार्ड देशभर में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए योग्य संस्थानों को ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने में सहयोग करता है. एक्सएलआरआइ और नाबार्ड की संयुक्त परिकल्पना है कि एक्ससीआइटीइ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में ग्रामीण उद्यमिता के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में उभरेगा और स्थानीय आजीविका व क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agri Business Incubation Innovation Technology Entrepreneurship Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news NABARD Rural Business Incubation Centre Rural Entrepreneurship India XCITE XLRI Xlri Jamshedpur XLRI NABARD MoU एक्सएलआरआइ ग्रामीण उद्यमिता बिहार झारखंड स्टार्टअप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group