Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Pm visit Bengal: बंगाल में ‘महाजंगलराज’ खत्म होगा, भाजपा का विरोध कर जनता को कष्ट दे रही टीएमसी, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर लगाये आरोप
Breaking News

Pm visit Bengal: बंगाल में ‘महाजंगलराज’ खत्म होगा, भाजपा का विरोध कर जनता को कष्ट दे रही टीएमसी, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर लगाये आरोप

News DeskBy News DeskDecember 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Kolkata. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर हमला बोला और राज्य की मौजूदा स्थिति को ‘‘महाजंगलराज’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण राज्य के विकास में बाधा बन चुके हैं. कोलकाता से फोन के जरिये नदिया जिले के ताहिरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक मौका देकर ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार बनाएं.

रैली स्थल पर घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर वहां बने अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर सका, जिसके बाद उन्हें कोलकाता हवाई अड्डे वापस लौटना पड़ा. मोदी ने परिवर्तन संकल्प सभा में कहा, “तृणमूल कांग्रेस चाहे जितना विरोध करे, लेकिन वह लोगों को बंधक नहीं बना सकती, उन्हें कष्ट नहीं दे सकती और बंगाल के विकास को नहीं रोक सकती.

परिवर्तन संकल्प सभा इस वर्ष बंगाल में ऐसी चौथी सभा है.
मोदी ने दावा किया,हम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का ‘महाजंगलराज’ खत्म कर देंगे, जहां भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति हावी है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रही है ताकि ‘‘घुसपैठियों को पहचानने से बचाया जा सके.

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

प्रधानमंत्री ने कहा,बंगाल की जमीनी हकीकत यह है कि लोग तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहते है.उन्होंने कहा, “राज्य की गली-गली में ‘बांचते चाई, बीजेपी ताई’ (जीने के लिए भाजपा चाहिए) का नारा गूंज रहा है. इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि कम दृष्यता होने के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में नहीं उतर पाया, जिसके बाद यह कोलकाता हवाई अड्डे लौट गया. मोदी आज ही दो दिवसीय असम यात्रा के लिए गुवाहाटी जाएंगे, जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

इस बीच, ताहिरपुर के नेताजी पार्क रैली स्थल पर हंगामा हो गया, जब बढ़ती भीड़ ने अपना धैर्य खो दिया और अंदर घुसने की कोशिश की, जो पहले ही पूरी तरह से भर चुका था. भीड़ ने रैली स्थल के एक वीआईपी प्रवेश द्वार को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जिसके बाद जिले की पुलिस और प्रशासन को भीड़ को संभालने में परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रधानमंत्री पूर्वाह्न लगभग 10:40 बजे कोलकाता पहुंचे थे.

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026

Chaibasa: अर्जुन मुंडा की मां के निधन के कारण भाजपा का कोल्हान प्रमंडल सम्मेलन स्थगित

November 24, 2026

Jamshedpur: लोन बकाया पर बैंक की बड़ी कार्रवाई, मानगो के जवाहरनगर में दो दुकानें सील

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group