Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़
    Breaking News

    Jamshedpur News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोलमुरी और बिरसानगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया है। आरोपियों के पास से चोरी के सामान बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चांदी के जेवरात, ताला काटने वाला कटर, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने बिरसानगर और गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई कई बड़ी चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।

    जिले के एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से शहरों में पहुंचते थे और रेकी कर बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे।

    एसएसपी ने बताया कि बिरसानगर और गोलमुरी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी नेपाल फरार हो गए थे। वहां चोरी के सामान को बेचकर उन्होंने जुआ खेला और जब पैसे खत्म हो गए तो पटना में शरण लेकर रहने लगे। इसी दौरान पुलिस को इनके ठिकाने की सूचना मिली।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट के आधार पर पटना में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए जेवरात को गलाकर बेच दिया जाता था ताकि पहचान न हो सके। इसके अलावा वे गूगल मैप की मदद से रिहायशी इलाकों में लंबे समय से बंद पड़े घरों की पहचान करते थे और रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वारदात के बाद वे तुरंत शहर छोड़कर फरार हो जाते थे, जिससे पुलिस को सुराग मिलने में कठिनाई होती थी।

    फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। साथ ही पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    इस कार्रवाई को जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Jharkhand Crime Gang Golmuri Birsanagar Theft Case Inter State Theft Gang Busted Jamshedpur Police Big Success Jamshedpur SSP Piyush Pandey Jharkhand Crime News Hindi Patna Arrest Crime News Police SIT Action Jamshedpur Stolen Jewellery Recovery News अंतरराज्यीय चोर गिरोह जमशेदपुर जमशेदपुर पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group