Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला, भारत सरकार से निर्णायक रुख अपनाने की अपील की
    Breaking News

    Jamshedpur News :बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला, भारत सरकार से निर्णायक रुख अपनाने की अपील की

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025Updated:December 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे जुल्म, हमले और मानवाधिकार हनन के खिलाफ देशभर में उबाल है। इसी कड़ी में रविवार को जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सख्त तेवर दिखाते हुए साकची स्थित जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के समीप बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और महिलाओं-बच्चों तक को नहीं बख्शा जा रहा, जो मानवता पर सीधा हमला है।

    प्रदर्शन के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहां कट्टरपंथी ताकतों को सरकार का खुला संरक्षण मिल रहा है। मोहम्मद यूनुस की सरकार अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने भारत सरकार से इस गंभीर मामले में कड़ा और निर्णायक रुख अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया जाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाया जाए ताकि वहां के हिंदू समुदाय को सुरक्षा और न्याय मिल सके।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    इस दौरान ममता सिंह, मीरा सिंह, संजना साहू, लक्ष्मी शर्मा, मिस्टू सोना, जया शर्मा, सपना सिंह समेत महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    anti-Bangladesh protest BJP Jamshedpur news BJP Mahila Morcha BJP women wing candle march protest demand from Indian government effigy burning of Muhammad Yunus Hindu rights Hindu violence Bangladesh human rights issue human rights violation international pressure Jamshedpur protest minority persecution protection of Hindus religious persecution Sakchi Jamshedpur temple attacks women-led protest अंतरराष्ट्रीय मंच अल्पसंख्यक हिंदू कैंडल मार्च जमशेदपुर विरोध प्रदर्शन धार्मिक उत्पीड़न नीलू मछुआ बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बांग्लादेश हिंसा भाजपा भाजपा जमशेदपुर भाजपा महिला मोर्चा भारत सरकार से मांग मंदिर तोड़फोड़ महिला मोर्चा प्रदर्शन मानवाधिकार उल्लंघन मोहम्मद यूनुस पुतला दहन विरोध नारेबाजी साकची जमशेदपुर हिंदू उत्पीड़न हिंदू सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group