Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Railway: दक्षिण-पूर्वी रेलवे के फैसले से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, हाथियों की आवाजाही के कारण तीन दिनों के लिए आधे दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें रद्द
Breaking News

Railway: दक्षिण-पूर्वी रेलवे के फैसले से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, हाथियों की आवाजाही के कारण तीन दिनों के लिए आधे दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें रद्द

News DeskBy News DeskDecember 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. झारखंड के सिंहभूम और ओडिशा के झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच रेल पटरियों के पास हाथियों की आवाजाही देखे जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्वी रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चक्रधरपुर डिवीजन में हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण 22 दिसंबर से 3 दिनों के लिए आधे दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

दक्षिण-पूर्वी रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेमू ट्रेन सेवाएं 22 से 24 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी. बताया गया कि बंडामुंडा में रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गई है. उन्होंने कहा कि ट्रेन सेवाओं की गति धीमी हो रही है, जिससे यातायात जाम हो रहा है और परिणामस्वरूप ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो रही है.

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

यात्रियों की सुरक्षा और हाथियों के बचाव को देखते हुए प्रशासन ने इस दौरान टाटा-राउरकेला, चक्रधरपुर (झारखंड) – राउरकेला और टाटा-गुआ सहित कई महत्वपूर्ण मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है.

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

चक्रधरपुर सेक्शन में जो ट्रेनें कैंसिल रहेंगी उनमें 68025/68026 (चक्रधरपुर – राउरकेला – चक्रधरपुर), 68043/68044 (टाटा – राउरकेला – टाटा), 18175/18176 (हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया), 68029/68030 (राउरकेला – झारसुगुड़ा – राउरकेला), 58151/58152 (बिरमित्रपुर – बरसुआन – बिरमित्रपुर), 68125/68126 (टाटा – बीबीएन- टाटा) मेमू, 68019/68020 (टाटा- गुवा- टाटा) मेमू, 68010/68009/68006 (चक्रधरपुर-टाटा-खड़गपुर-चक्रधरपुर) मेमू शामिल हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026

Chaibasa: अर्जुन मुंडा की मां के निधन के कारण भाजपा का कोल्हान प्रमंडल सम्मेलन स्थगित

November 24, 2026

Jamshedpur: लोन बकाया पर बैंक की बड़ी कार्रवाई, मानगो के जवाहरनगर में दो दुकानें सील

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group