Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सालगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव बहाली की मांग, शांतिपूर्ण धरना, GM कार्यालय घेराव की चेतावनी
    Breaking News

    Jamshedpur News :सालगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव बहाली की मांग, शांतिपूर्ण धरना, GM कार्यालय घेराव की चेतावनी

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।
    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयुक्त ग्राम समन्वय समिति, जमशेदपुर के बैनर तले सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इस धरना में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू नहीं किया गया तो कोलकाता स्थित जीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    धरना के बाद स्टेशन मास्टर सालगाझुड़ी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सात प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने, निर्माणाधीन अंडर ब्रिज को शीघ्र पूरा कर आम जनता के लिए खोलने, टिकट बुकिंग काउंटर शुरू करने, प्लेटफॉर्म निर्माण, यात्रियों के लिए विश्राम शेड, सालगाझुड़ी से गोविंदपुर स्टेशन तक पहुंच पथ निर्माण और बारीगोरा रेलवे फाटक के पास ओवर ब्रिज निर्माण शामिल हैं।

    तीन लाख आबादी के लिए जीवनरेखा है स्टेशन

    वक्ताओं ने बताया कि 26 फरवरी 2024 को सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन हुआ था, जिसके बाद इसका महत्व और बढ़ गया। इस क्षेत्र में लगभग तीन लाख की आबादी निवास करती है। हजारों दिहाड़ी मजदूर, सब्जी विक्रेता, पत्ता-दतुवन बेचने वाले और आम यात्री प्रतिदिन इस स्टेशन पर निर्भर रहते हैं। बावजूद इसके अक्टूबर 2025 से डाउन और अप लाइन की सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    नेताओं ने किया आंदोलन तेज करने का ऐलान

    धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि यदि रेल प्रशासन ने निर्णय नहीं बदला तो आंदोलन को कोलकाता से दिल्ली तक ले जाया जाएगा। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने इसे गरीब विरोधी फैसला बताया। सीपीआई नेता अनुज ठाकुर, झामुमो नेता दुबराज नाग, कांग्रेस नेता रामाकांत करूआ सहित अन्य वक्ताओं ने रेल प्रशासन के फैसले को जनविरोधी करार दिया। समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो रेल रोको कार्यक्रम भी किया जाएगा।

    आंदोलन में भारी जनसमर्थन

    धरना प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, आजसू, भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और अन्य संगठनों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पी.के. करूआ एवं बबलू करूआ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन तुलसी महतो ने दिया।

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    GM Office Kolkata Gherao Indian Railways Local Train Jamshedpur Rail Protest Jharkhand Railway News Local Train Stoppage Passenger Facility Demand Railway News Jharkhand Railway Protest Jharkhand Salgajhuri Railway Station ग्रामीण रेल समस्या जमशेदपुर रेल आंदोलन रेलवे धरना प्रदर्शन लोकल ट्रेन ठहराव सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन सालगाझुड़ी स्टेशन खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026
    Recent Post

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group