


Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में दो सत्र से जारी बढ़त के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 116.57 अंक टूटकर 85,450.91 अंक और एनएसई निफ्टी 27.15 अंक फिसलकर 26,145.25 अंक पर पहुंच गया. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि छुट्टियों के कारण छोटा सप्ताह होने की वजह से कारोबार की मात्रा कम रहने का अनुमान है.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इटर्नल और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर में तेजी रही.



