Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nitin Nabin: BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन, हुआ भव्य स्वागत, किया रोड शो
    Breaking News

    Nitin Nabin: BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन, हुआ भव्य स्वागत, किया रोड शो

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे. जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. पैंतालिस वर्ष की आयु में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन के स्वागत में पटना हवाई अड्डे से मिलर हाई स्कूल मैदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसे संगठन की ताकत, एकजुटता और जोश का प्रदर्शन माना जा रहा है.

    उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर नितिन नवीन का स्वागत किया. हवाई अड्डे से निकलते ही कार्यकर्ताओं, भगवा झंडे, ढोल-नगाड़े और नारों के बीच नितिन नवीन का काफिला शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरा. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रोड शो केवल स्वागत यात्रा नहीं, बल्कि बिहार भाजपा में नितिन नवीन की अहम भूमिका और हैसियत का स्पष्ट संदेश भी है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. यहां बने विशाल मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीरें लगाई गई हैं. मंच पर नितिन नवीन का औपचारिक अभिनंदन किया जाएगा. प्रदेश भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पहले उनका स्वागत होगा,

    इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के भाषण होंगे और अंत में नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस बीच, कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मिलर हाई स्कूल मैदान में प्रवेश के लिए कड़ी जांच व्यवस्था लागू की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Nitin Navin: BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन Nitin Navin: Nitin Navin arrived in Patna for the first time after becoming the National Working President of BJP received a grand welcome and conducted a road show. किया रोड शो हुआ भव्य स्वागत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group