Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :तुलसी के पौधे से शुद्ध रहता है पर्यावरणःसरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :तुलसी के पौधे से शुद्ध रहता है पर्यावरणःसरयू राय

    तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी के पौधे की पूजा और आरती हुई
    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur
    । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि तुलसी में अनेक गुण हैं। इसका अर्क पीने से, पत्ते चबाने से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ कर सकता है। जिस परिवेश में तुलसी का पौधा स्थापित रहता है, वहां का पर्यावरण शुद्ध रहता है। यह एक ऐसा पौधा है जो हमें 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। श्री राय एग्रिको में योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित तुलसी पूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपनी बात रख रहे थे।

    सरयू राय ने कहा कि तुलसी का पौधा सामान्य स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है। दुनिया में हजारों गुणवान पौधे हैं लेकिन तुलसी का पौधा ऐसा है, जिसमें गुण ही गुण हैं। सामान्य स्वास्थ्य से लेकर सर्दी, खांसी, नजला, छींक आदि में इसके प्रभावी परिणाम देखने को मिले हैं।

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के अनुरुप आज तुलसी पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इससे आम जनता में एक संदेश जाएगा कि हमारी सनातन परंपरा कितनी समृद्ध रही है। हर साल 25 दिसंबर को योग वेदांत सेवा समिति द्वारा तुलसी पूजन का यह समारोह किया जाता है। इसका और विस्तार होना चाहिए। इसके पूर्व तुलसी के पौधे का बाकायदा पूजा किया गया और आरती भी की गई। माना जाता है कि मां तुलसी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। इसीलिए उन्हें विष्णुप्रिया भी कहा जाता है।

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    अटलजी की जयंती मनाई, कंबल बांटे
    जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रघानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने अध्यक्षता की और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। सभी ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके तुरंत बाद विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ललन द्विवेदी, मंडल महामंत्री अजय झा, कार्तिक गोप, भोला शर्मा, राजेश सोनकर, संतोष सिंह, विक्की यादव, विनोद रजक, निर्दोष वर्मा, सुनील प्रसाद, प्रमोद साहू, नेपाल माझी समेत कई कार्यकर्ता और बस्तीवासी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aarti and Worship Environmental Purity Health Benefits Jamshedpur west Medicinal Properties Oxygen Giving Plant Sanatan Tradition saryu rai Tulsi Pujan Tulsi Pujan Day Vishnupriya Tulsi Yog Vedanta Seva Samiti आरती और पूजा ऑक्सीजन देने वाला पौधा औषधीय गुण जमशेदपुर पश्चिमी तुलसी पूजन तुलसी पूजन दिवस पर्यावरण शुद्धता योग वेदांत सेवा समिति विष्णुप्रिया तुलसी सनातन परंपरा सरयू राय स्वास्थ्य लाभ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group