Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :शहीदी बैडमिंटन ‘डबल्स’ प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 120 खिलाड़ी ले रहें है भाग
    Breaking News

    Jamshedpur News :शहीदी बैडमिंटन ‘डबल्स’ प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 120 खिलाड़ी ले रहें है भाग

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    शहीदी सप्ताह को समर्पित शहीदी बैडमिंटन “डबल्स” प्रतियोगिता का शानदार आगाज बुधवार को गुरु नानक हाई स्कूल प्रांगण में हुआ जहाँ 120 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर चारों साहिबजादों को नमन किया।
    बहादर खालसा गतका ग्रुप साकची और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के संयुक्त तत्वाधान में गुरु नानक उच्च विद्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय प्रतियोगिता चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है जिसका फाइनल मुक़ाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

    आज खेले गए मुकाबलों में विभिन्न ग्रुप के खिलाड़ियों ने अपने अपने मैच जीतने के लिए कोर्ट पर खूब पसीना बहाया। आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों की श्रेणियों में क्रमशः सब जूनियर : 17 वर्ष से कम आयु, जूनियर: 18 से 22 वर्ष, सीनियर: 23 से 39 वर्ष, मास्टर: 40 वर्ष से ऊपर वर्गों में नॉकआउट मुकाबले देर शाम तक खेले गए। कल यानी गुरुवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
    मनमीत सिंह बताया कि उन्हें इतनी प्रविष्टि मिलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह और अप्रत्याशितरूप से इतनी अधिक संख्या में प्रविष्टियां देखकर आयोजन समिति अभिभूत है।खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और उत्साहवर्धन करने के लिए सिख समाज के कई प्रबुद्ध लोग और खिलाड़ियों के परिजन उपस्थित थे। साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार निशान सिंह, हरजीत सिंह मोनू, सतिंदर सिंह रोमी, सतबीर सिंह गोल्डू, सन्नी सिंह बरियार, सतनाम सिंह घुमन्न, सतपाल सिंह राजू, सुखविंदर सिंह निक्कू, अजाइब सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, प्रीतपाल सिंह, करण सिंह समेत साकची थाना के प्रभारी आनंद मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि गुरुवार को झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।गौरतलब है कि शहीदी बैडमिंटन टूर्नामेंट में केवल सिख ही भाग ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट सिख समुदाय की खेल भावना को मजबूत करने और युवाओं को धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है।आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, शहीदी परंपरा को सम्मान देना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है।

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Doubles Tournament Final Match Gurdwara School Jharkhand Knockout Matches Motivation Player Entries Prize Distribution Religious Tradition Sahibzade Sakchi Shaheedi Badminton Shaheedi Week Sikh Community Sports Competition Sports Festival Sports Spirit Tournament Organizers Two Day Tournament Winner Recognition Young Players उत्साहवर्धन खिलाड़ी प्रविष्टि खेल उत्सव खेल प्रतियोगिता खेल भावना गुरु नानक हाई स्कूल झारखंड डबल्स टूर्नामेंट दो दिवसीय टूर्नामेंट धार्मिक परंपरा नॉकआउट मुकाबले पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता आयोजन फाइनल मुकाबला युवा खिलाड़ी विजेता सम्मान शहीदी बैडमिंटन शहीदी सप्ताह साकची साहिबजादों सिख समुदाय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026
    Recent Post

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026

    Chaibasa Naxal : सारंडा में मुठभेड़ के बीच दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का जवान घायल

    April 17, 2026

    Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group