Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, जिला कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी, विभिन्न मंडलों में मनाई गई अटल जी की जयंती
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, जिला कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी, विभिन्न मंडलों में मनाई गई अटल जी की जयंती

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं झारखंड राज्य के जनक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया। गुरुवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताओं और राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों, उनके आदर्शों और सशक्त नेतृत्व को स्मरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को देश में ‘अजातशत्रु’ के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता, चाहे वे प्रदेश स्तर के हों या बूथ स्तर के, अटल जी के विचारों और उनके सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मसम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ। उनकी दूरदर्शी नीतियां और ऐतिहासिक निर्णय आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण अटल जी की दूरदृष्टि और संकल्प का परिणाम है। वर्ष 1999 में दुमका में आयोजित जनसभा में उन्होंने वादा किया था कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलेगा। केंद्र में सरकार बनते ही उन्होंने अपना वादा पूरा किया और झारखंड को अलग राज्य के रूप में स्थापित किया।

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101वीं की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों एवं मंडल अधीन बूथों पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके सुशासन के संकल्प को दोहराया।

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीलू मछुआ, सागर राय, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, आलोक वाजपेयी समेत अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    26 December 2025 26 दिसंबर 2025 AC Coach Fare Hike Fare Structure First Class General GST Indian Railways Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Long Distance Mail/Express Non-AC Coach passenger convenience Passenger Fare Rationalized Fare. Reservation Fee Season Tickets Second Class General Sleeper Class Suburban Services Superfast Charges Ticket Booking आरक्षण शुल्क उपनगरीय सेवाएं एसी कोच किराया वृद्धि किराया संरचना जीएसटी टिकट बुकिंग द्वितीय श्रेणी साधारण नॉन-एसी कोच प्रथम श्रेणी साधारण भाजपा भारतीय रेलवे मेल/एक्सप्रेस यात्री किराया यात्री सुविधा युक्तिसंगत किराया लंबी दूरी सीजन टिकट सुपरफास्ट शुल्क स्लीपर श्रेणी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दिव्यांग महिला की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोबारा शुरू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से मिली राहत

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan: गम्हरिया में उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण का किया सत्यापन

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group