Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी एवं सीतारामडेरा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
    Breaking News

    Jamshedpur News:बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी एवं सीतारामडेरा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। जमशेदपुर शहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में, सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी मंडल के बजरंगनगर एवं सीतारामडेरा मंडल के भुइयांडीह बाबूघाट के समीप सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल भेंट किया। कंबल वितरण कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को चिन्हित किया गया था। चिन्हित लोगों को कूपन देकर उन्हें ससम्मान कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित किया गया, जहां विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से उन्हें कंबल प्रदान की गई। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी जाना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना हमारा सामाजिक दायित्व है। क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए लोगों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये कंबल जरूरतमंदों के लिए लंबे समय तक उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच सेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा नेता खेमलाल चौधरी, सागर राय, शैलेश गुप्ता, धीरज पासवान, रमेश नाग, अशोक सामंत, मिथिलेश साव, अमिश अग्रवाल, हरेराम यादव, लक्ष्मण बेहरा, प्रदीप बोडाल, श्रीनिवास ठाकुर, मोहम्मद नौशाद, रबिन्द्र घोष, भरत बेहरा, विपिन सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP social work Blanket Distribution cold wave relief Golmuri area Jamshedpur Jamshedpur East jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news Purnima Sahu MLA sitaramdera Winter Relief Campaign कंबल वितरण गोलमुरी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा जमशेदपुर समाचार जरूरतमंदों की मदद पूर्णिमा साहू भाजपा सेवा कार्य विधायक पूर्णिमा साहू शीतलहर राहत सीतारामडेरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group