Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur:आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया की ओर जाने वाली रेल लाइन पर व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप
    Breaking News

    Adityapur:आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया की ओर जाने वाली रेल लाइन पर व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. आदित्यपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया जंक्शन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. घटना पोल संख्या 258/22-24 के पास की है, जहां एक पुरुष का नग्न धड़ रेल पटरी के किनारे पड़ा हुआ था, जबकि उसका सिर शरीर से अलग कुछ दूरी पर मिला. शव की स्थिति को देखकर आसपास के लोगों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रेल लाइन के पास शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला रेल दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन शव की हालत को देखते हुए किसी साजिश या आपराधिक वारदात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा है या हत्या. घटना के बाद से रेल लाइन से सटे इलाकों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है.

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: Panic erupts after a headless body of a man was found on the railway line leading from Adityapur station to Gamharia. Adityapur:आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया की ओर जाने वाली रेल लाइन पर व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से गंभीर रूप से बीमार मासूम विहा को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group