Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: हाता-पोटका मार्ग पर डंपर की टक्कर से अनियंत्रित बस की चपेट में आकर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर
    Breaking News

    Road Accident: हाता-पोटका मार्ग पर डंपर की टक्कर से अनियंत्रित बस की चपेट में आकर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. हाता-पोटका मुख्य मार्ग पर रायपुर गांव के पास एक अनियंत्रित डंपर ने कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) की बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर अपने आगे खड़ी कार से जा भिड़ी, जिससे कार सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार ब्रज सुंदर त्रिपाठी समेत एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।रफ्तार के कहर ने एक बार फिर हंसते-खेलते परिवार को मुसीबत में डाल दिया। घटना उस वक्त हुई जब ब्रज सुंदर त्रिपाठी अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में रायपुर गांव के पास उन्होंने अपनी कार रोकी थी। उसी दौरान उनकी कार के ठीक पीछे सीटीसी जवानों को ले जा रही एक बस भी आ रही थी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सब कुछ पलक झपकते ही हो गया। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने सीटीसी बस को जोरदार ठोकर मारी। डंपर के धक्के से बस संभल नहीं पाई और उसने अपने आगे खड़ी कार को रौंद दिया। बस की टक्कर लगते ही कार सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरी। कार में ब्रज सुंदर त्रिपाठी के अलावा दो बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    five members of the same family were seriously injured. Road Accident: A car fell into a ditch after being hit by an uncontrolled bus due to a collision with a dumper on the Hata-Potka road Road Accident: हाता-पोटका मार्ग पर डंपर की टक्कर से अनियंत्रित बस की चपेट में आकर खाई में गिरी कार एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group