Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news :सर्वांसदानी दशमेश पिता के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा : काले
    Breaking News

    Jamshedpur news :सर्वांसदानी दशमेश पिता के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा : काले

    जुल्म के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने की प्रेरणा देते हैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ,नगर कीर्तन में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पालकी साहिब के समक्ष मत्था टेका, संगत के किए दर्शन
    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur। दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 359वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले प्रत्येक वर्ष की भाँति नगर कीर्तन में सम्मिलित हुए।

    अमरप्रीत सिंह काले ने पालकी साहिब के समक्ष मत्था टेककर गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगत के साथ चलकर सेवा, त्याग और समर्पण के महान संदेश को आत्मसात किया। नगर कीर्तन में सिख समुदाय के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में निशान साहिब, मुख पर शबद-कीर्तन और हृदय में गुरु साहिब के प्रति अटूट श्रद्धा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी।

    नगर कीर्तन के दौरान स्थान-स्थान पर संगत द्वारा लंगर एवं सेवा कार्य किए गए। पूरे शहर में शांति, सौहार्द, भाईचारे और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

    Jamshedpur: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, फिर एक और बच्ची की मौत, चार दिन पहले बहन की गयी थी जान, दो मौत से सदमे में परिजन

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन साहस, समानता, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा है। उन्होंने अन्याय और जुल्म के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा दी। सर्वांसदानी दशमेश पिता के अद्वितीय बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। आज नगर कीर्तन में संगत के साथ शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सिख समुदाय ने सदैव देश और समाज को सेवा, बलिदान और एकता का संदेश दिया है- यही गुरु साहिब की सच्ची शिक्षाएं हैं।

    अमरप्रीत सिंह काले ने सफल आयोजन के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों एवं स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक व
    शिक्षिकाएं, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल नौजवान सभा, आयोजन से जुड़े सभी संगठनों एवं संस्थाओं, जिला पुलिस एवं प्रशासन तथा सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगर कीर्तन के दौरान सहयोग देने वाले सभी राहगीरों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
    काले ने कहा की अपना जमशेदपुर शहर एक बहुत ही खूबसूरत, प्यारा, सामाजिक सौहार्द वाला शहर है , परमात्म शहरवासियों में अपनी कृपा बनाये रखें और इस शहर को अपने शरण में रखें ।

    Jharkhand: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की गयी जान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, फिर एक और बच्ची की मौत, चार दिन पहले बहन की गयी थी जान, दो मौत से सदमे में परिजन

    June 29, 2026

    Jharkhand: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की गयी जान

    June 29, 2026

    CRPF Promotion: सीआरपीएफ के 250 से अधिक अधिकारियों को 15 साल इंतजार के बाद मिली पहली पदोन्नति

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, फिर एक और बच्ची की मौत, चार दिन पहले बहन की गयी थी जान, दो मौत से सदमे में परिजन

    June 29, 2026

    Jharkhand: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की गयी जान

    June 29, 2026

    CRPF Promotion: सीआरपीएफ के 250 से अधिक अधिकारियों को 15 साल इंतजार के बाद मिली पहली पदोन्नति

    June 29, 2026

    CBSE: कक्षा 10वीं के मौजूदा बैच के विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़ने से मिलेगी छूट, सीबीएसई ने की घोषणा

    June 29, 2026

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group