Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Schools Closed: ठंड और शीतलहर को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश
    Breaking News

    Jamshedpur Schools Closed: ठंड और शीतलहर को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 5 और 6 जनवरी 2026 को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही अभिभावक से अपील भी की गई है. जमशेदपुर में बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां 6 जनवरी तक स्थगित रहेंगी. बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची और जमशेदपुर के सभी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. IMD की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया. KG से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी, जबकि बोर्ड परीक्षाओं और 10वीं-12वीं की कक्षाओं को लेकर स्कूलों को विवेकाधिकार दिया गया है. यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत जारी किया गया है.

    मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. लगातार गिरते तापमान और सुबह-शाम घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    KG से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित
    गौरतलब है कि झारखंड के सरकारी स्कूल पहले से ही शीतकालीन अवकाश के चलते 5 जनवरी तक बंद हैं. आदेश के अनुसार, 6 जनवरी को सरकारी स्कूलों में शिक्षक उपस्थित होंगे और उन्हें उपस्थिति दर्ज कर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा, हालांकि छात्रों की नियमित कक्षाएं फिलहाल शुरू नहीं होंगी. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वो बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और ठंड से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं. मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात के अनुसार आगे भी निर्णय लिया जा सकता है

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Schools Closed: In view of the cold and cold wave Jamshedpur Schools Closed: ठंड और शीतलहर को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश orders have been issued to close all schools up to class 12.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group