Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RANCHI NEWS :मुख्यमंत्री ने दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम दौरे की तैयारियों की समीक्षा की
    Breaking News

    RANCHI NEWS :मुख्यमंत्री ने दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    RANCHI
    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ 18 से 26 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच दौरे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

    अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके नेतृत्व में झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में सहभागिता करेगा। यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर भाग लेगा। राज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता होगी।

    अधिकारियों ने बताया कि दावोस में प्रस्तावित बैठकों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचा, सतत विकास आधारित दृष्टिकोण, पर्यटन क्षमता तथा निवेश की विविध संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में विभागीय तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि दावोस यात्रा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम (लंदन) का दौरा करेगा। लंदन दौरे के दौरान संस्थागत, शैक्षणिक एवं निवेश-उन्मुख सहयोग, नीति एवं ज्ञान आधारित संवाद, तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद प्रस्तावित हैं। लंदन यात्रा से संबंधित प्रस्तावित बैठकों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    यह अंतरराष्ट्रीय दौरा राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान उद्योगपतियों, निवेशकों एवं संस्थागत प्रतिनिधियों के साथ संवाद के माध्यम से दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि निवेश के दृष्टिकोण से राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल का यह अंतरराष्ट्रीय दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य सरकार की ओर से सभी तैयारियाँ समन्वित, प्रभावी एवं सुव्यवस्थित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा बहुराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग के नए अवसर सृजित करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम का यह प्रस्तावित दौरा राज्य में निवेश एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैठक में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन) श्रीमती वंदना दादेल, मंत्रिमंडल सचिव श्री प्रशांत कुमार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सचिव श्री कृपानंद झा, उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल, पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी, निदेशक (खान एवं भू-तत्व) श्री राहुल सिन्हा, प्रबंध निदेशक, जियाडा श्री वरुण रंजन, निदेशक उद्योग श्री विशाल सागर, निदेशक आईपीआरडी श्री राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Davos 2026 India Delegation Davos Meeting India State Hemant Soren Davos Visit Jharkhand Davos Delegation Jharkhand Global Investment Jharkhand Industrial Development Jharkhand International Visit Jharkhand Investment Promotion Jharkhand Tourism Promotion London Investment Tour Jharkhand UK Visit Jharkhand CM World Economic Forum Jharkhand ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मीट झारखंड औद्योगिक विकास झारखंड निवेश बैठक झारखंड लंदन दौरा निवेश गंतव्य झारखंड मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विदेशी दौरा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम दावोस हेमन्त सोरेन दावोस दौरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group