Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rourkela Plane Crash: राउरकेला में विमान हादसा, 9 सीटर विमान क्रैश, पायलट सहित सभी 6 लोग गंभीर, तकनीकी खराबी के बाद करायी इमरजेंसी लैंडिंग
    Breaking News

    Rourkela Plane Crash: राउरकेला में विमान हादसा, 9 सीटर विमान क्रैश, पायलट सहित सभी 6 लोग गंभीर, तकनीकी खराबी के बाद करायी इमरजेंसी लैंडिंग

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rourkela. ओडिशा में राउरकेला हवाई पट्टी से करीब नौ किलोमीटर दूर विमान को अचानक आपात स्थिति में उतारना पड़ा। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।इस हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि विमान में सवार कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। नौ सीटों वाला यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए रवाना हुआ था। निर्धारित समय के अनुसार इसे दोपहर 1:15 बजे राउरकेला पहुंचना था, लेकिन टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद ही जाल्दा इलाके के पास आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

    विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर मौजूद थे। क्रू में कैप्टन नवीन कडंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव शामिल थे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि घटना में सभी छह लोग घायल हुए हैं, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान जाल्दा के पास काफी नीचे आ गया था और इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। लोगों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी विमान को इतनी कम ऊंचाई पर नहीं देखा था। कुछ ही पलों में विमान आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    घटना के बाद प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि तकनीकी खराबी अचानक कैसे हुई। इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्रीय रूटों पर विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास पेड़ मौजूद थे, अगर विमान उनमें फंस जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    9 सीटर विमान क्रैश 9-seater plane crashes all 6 people including the pilot are serious emergency landing made after technical fault Rourkela Plane Crash: Plane accident in Rourkela Rourkela Plane Crash: राउरकेला में विमान हादसा तकनीकी खराबी के बाद करायी इमरजेंसी लैंडिंग पायलट सहित सभी 6 लोग गंभीर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group