


Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को झारखंड के लिए शनिवार को पार्टी का राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया, जो प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की निगरानी करेंगे. पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ओराम की नियुक्ति की अधिसूचना साझा की. भाजपा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है.
अधिसूचना पर भाजपा सांसद के. लक्ष्मण के हस्ताक्षर हैं, जो पार्टी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी हैं.



