Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RANCHI NEWS : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन ने हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के रांची में प्रथम मैच का किया उद्घाटन
    Breaking News

    RANCHI NEWS : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन ने हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के रांची में प्रथम मैच का किया उद्घाटन

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची।

    मोरहाबादी, रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के प्रथम मैच में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में राज्य भर से आए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उपस्थित रही, जो हॉकी के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के माध्यम से झारखंड में हॉकी खेल को नई गति मिलेगी तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। झारखंड सरकार खेलों के विकास के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है। राज्य सरकार सूबे में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है ताकि हमारे युवा ओलंपिक एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभाओं का लोहा मनवा सकें। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। झारखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आधारभूत संरचनाओं का सृजन कर रही है, जिसमें स्टेडियमों का आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना प्रमुख है। यह आयोजन राज्य की खेल नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren Inauguration Hero Hockey India League 2025-26 Hockey India League Mens Jharkhand Sports News Kalpana Soren MLA Marang Gomke Jaipal Singh Stadium Ranchi Hockey Match कल्पना सोरेन विधायक झारखंड खेल समाचार मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम रांची हॉकी मैच हीरो हॉकी इंडिया लीग हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 हेमंत सोरेन उद्घाटन हॉकी इंडिया लीग मेंस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी

    September 15, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे

    September 15, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आशियाना चौक से युवक का अपहरण, पुलिस की सघन नाकेबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

    September 15, 2026
    Recent Post

    UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी

    September 15, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे

    September 15, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आशियाना चौक से युवक का अपहरण, पुलिस की सघन नाकेबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

    September 15, 2026

    Chaibasa: मनोहरपुर में लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस बरामद

    September 15, 2026

    Green Steel Plant: हाइड्रोजन से चलने वाले भारत के पहले डायरेक्ट रिड्यूस्ड Steel Plant ko CSIR-IIMT विकसित करेगा, जानें कितना होगा खर्च, डीआरआई संयंत्र के फायदे?

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group