Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 2-2 लाख रुपये का इनाम
    Breaking News

    Jharkhand: रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 2-2 लाख रुपये का इनाम

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश लगातार जारी है। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस ने तलाश अभियान को और तेज कर दिया है। रांची पुलिस प्रशासन ने बच्चों का पता बताने वाले को दिए जाने वाले इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 2-2 लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    दरअसल, दोनों बच्चे 02 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके से लापता हो गए थे। घटना के बाद से रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा व्यापक स्तर पर बढ़ा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अब तक पांच हजार से अधिक मोबाइल नंबरों और लगभग दो हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा चुकी है।

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    जिस दिन बच्चे लापता हुए थे, उस दिन इलाके में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जिससे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सामान्य से कहीं अधिक थी। पुलिस द्वारा कॉल डंप निकालने पर हजारों मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए, जिनकी गहन जांच की जा रही है। मामले की निगरानी के लिए रांची जिले के नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ शहर के सभी थानों के निरीक्षक और थाना प्रभारी धुर्वा थाना परिसर में कैंप कर रहे हैं, ताकि बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
    इधर, बच्चों की बरामदगी के लिए झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। and

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    informants will receive a reward of Rs 2 lakh each. Jharkhand: Search intensified for missing siblings from Ranchi Jharkhand: रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज सूचना देने वाले को मिलेगा 2-2 लाख रुपये का इनाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group