Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chaibasa: चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर बड़े अफसरों की तस्वीर, बाइक पर पुलिस का नंबर प्लेट लगा करता था वसूली
Breaking News

Chaibasa: चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर बड़े अफसरों की तस्वीर, बाइक पर पुलिस का नंबर प्लेट लगा करता था वसूली

News DeskBy News DeskJanuary 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके साथ शामिल एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। आरोपी फर्जी पुलिस नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से घूमकर खुद को सीआईडी का अधिकारी बताता था और लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठता था।

गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टुंगरी पुल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। बाइक पर दो लोग सवार थे। पूछताछ में एक ने अपना नाम रोशन एक्का (38), पिता स्वर्गीय वरदान एक्का, निवासी महुलसाई (मटकमहातु), थाना मुफ्फसिल बताया, जबकि दूसरा एक नाबालिग सनातन पाट पिंगुवा (17), पिता देवेंद्र पाट पिंगुवा, निवासी मुरसाई, थाना मझगांव पाया गया।

पुलिस के लोगो, फर्जी नंबर प्लेट
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से असली नंबर प्लेट JH06Q 3520 बरामद की गई, जबकि बाइक पर पुलिस का लोगो लगा फर्जी नंबर प्लेट JH06Q 8055 लगा हुआ था। इसके अलावा रोशन एक्का के पास से एक चोरी का मोबाइल फोन तथा नाबालिग के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

व्हाट्सएप प्रोफाइल पर पुलिस पदाधिकारी की तस्वीर
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी की तस्वीर लगाकर खुद को बड़ा अधिकारी बताता था और इसी तरीके से लोगों को डराकर पैसे की मांग करता था

डांगुवापोसी में ऐसे की ठगी
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि करीब दो माह पूर्व उन्होंने नोवामुंडी थाना क्षेत्र के ग्राम डांगुवापोसी मुंडासाई निवासी विक्की कुमार गोप से खुद को सीआईडी इंस्पेक्टर बताकर ठगी की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रोशन एक्का का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह एक पुराने मामले में सजायाफ्ता भी रह चुका है। इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टुटी के नेतृत्व में विनोद कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, रितेश कुमार सिंह तथा मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ऐ सामान हुए बरामद
* मोटरसाइकिल: एसपी शाइन (पुलिस लोगो और फर्जी नंबर प्लेट के साथ)।
* मोबाइल: 03 एंड्रॉइड फोन (चोरी के और ठगी में प्रयुक्त)।
* दस्तावेज: फर्जी नंबर प्लेट, आधार और पैन कार्ड की छायाप्रति।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026

Chaibasa: अर्जुन मुंडा की मां के निधन के कारण भाजपा का कोल्हान प्रमंडल सम्मेलन स्थगित

November 24, 2026

Jamshedpur: लोन बकाया पर बैंक की बड़ी कार्रवाई, मानगो के जवाहरनगर में दो दुकानें सील

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group