Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :मानगो व जुगसलाई निकाय चुनाव में आजसू उतारेगी अपने प्रत्याशी, पूरी मजबूती से लड़ेगी चुनाव – रामचंद्र सहिस
Breaking News

Jamshedpur News :मानगो व जुगसलाई निकाय चुनाव में आजसू उतारेगी अपने प्रत्याशी, पूरी मजबूती से लड़ेगी चुनाव – रामचंद्र सहिस

News DeskBy News DeskJanuary 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर । जुगसलाई नगर पालिका स्थित पार्क में शनिवार, 17 जनवरी 2026 को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सौरभ राहुल सिंह ने किया।

 मानगो और जुगसलाई में उतारे जाएंगे प्रत्याशी

बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने घोषणा की कि आजसू पार्टी आगामी मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी मानगो में मेयर और उपमेयर, जबकि जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी उतारेगी।

 स्थानीय मुद्दों को बनाएगी चुनाव का आधार

रामचंद्र सहिस ने कहा कि मानगो और जुगसलाई की जनता आज मूलभूत सुविधाओं की कमी, भ्रष्टाचार और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से परेशान है। आजसू पार्टी इन स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जल, सड़क, नाली, बिजली, सफाई, रोजगार और गरीबों के अधिकार पार्टी की प्राथमिकता में रहेंगे। पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को आवाज देने और एक ईमानदार व जवाबदेह नेतृत्व प्रदान करने का काम करेगी।

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

 संगठनात्मक तैयारी पूरी

रामचंद्र सहिस ने कहा कि पार्टी संगठन स्तर पर पूरी तरह तैयार है और जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आजसू पार्टी को स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।

 तीसरे मताधिकार से क्षेत्र को मिलेगी मजबूती – कन्हैया सिंह

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि तीसरे मताधिकार का यह अवसर कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर ईमानदारी से काम करें तो यह न केवल क्षेत्र को मजबूती देगा, बल्कि आजसू पार्टी को जनता की सशक्त आवाज बनने का अवसर भी देगा।उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल वोट डालने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता के हक और अधिकारों को मजबूती से उठाने का माध्यम है।

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

 बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में संजय सिंह, अप्पू तिवारी, मृत्युंजय सिंह, कृतिवास मंडल, अरूप मल्लिक, मंटू शुक्ला, सचिन प्रसाद, मदन मोहन मिश्रा, आकाश सिन्हा, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सरफराज खान, निकू सिंह, सुधीर सिंह, मुन्ना खान, अमित मदने, सुजल कुमार, शिवम् कुमार, रक्तिम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

October 22, 2026
Recent Post

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

October 22, 2026

JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: चक्रधरपुर रेल मंडल के 78 स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद, टाटानगर में DRM तरुण हुरिया ने सुनी समस्याएं

October 22, 2026

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group