Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: करनडीह मेन रोड पर कार हॉस्पिटल गैराज में आगजनी, मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें जलकर राख
    Breaking News

    Jamshedpur: करनडीह मेन रोड पर कार हॉस्पिटल गैराज में आगजनी, मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें जलकर राख

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह मेन रोड स्थित कार हॉस्पिटल नामक वाहन मरम्मत गैराज में शुक्रवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया।इस घटना में गैराज में मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि एक अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार हॉस्पिटल गैराज का संचालन वैद्यनाथ महतो एवं मंगल कुजूर की साझेदारी में किया जाता है। घटना के समय गैराज में ग्राहकों की तीन गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी थीं।इनमें डस्टर कार (जेएच 10 एबी 4439), टाटा नैनो (जेएच 05 एल 4648) तथा मारुति ऑल्टो (ओआर 02 बीके 1670) शामिल हैं।ये तीनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

    इसके अलावा बगल में खड़ी मारुति 800 (जेएच 05 एच 3419) का पिछला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। मकर संक्रांति पर्व के कारण गैराज के सभी कर्मचारी छुट्टी पर थे।गैराज के साझेदार वैद्यनाथ महतो भी अपने गांव गए हुए थे।रात में केवल एक कर्मचारी मौजूद था, लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण वह अंदर कमरे में सो रहा था, जिससे बाहर घटित इस घटना की जानकारी उसे समय पर नहीं मिल सकी

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    गैराज संचालकों ने आशंका जताई है कि यह घटना पूरी तरह सुनियोजित है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है।आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।परसुडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    burning three cars parked for repairs. Jamshedpur: Fire breaks out at Car Hospital Garage on Karandih Main Road Jamshedpur: करनडीह मेन रोड पर कार हॉस्पिटल गैराज में आगजनी मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें जलकर राख
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group