Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी को मारी गोली, दो गोलियां छूकर निकल गयीं, एकपीठ में जा लगी, गंभीर, पति से तलाक को लेकर गवाही देकर लौट रही थी घर
    Breaking News

    Jharkhand: न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी को मारी गोली, दो गोलियां छूकर निकल गयीं, एकपीठ में जा लगी, गंभीर, पति से तलाक को लेकर गवाही देकर लौट रही थी घर

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Godda. झारखंड के गोड्डा जिले में शनिवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने बिहार के सासाराम के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की 25 वर्षीय पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, वंदना कुमारी का अपने पति के साथ लंबे समय से जारी तलाक के मामले के सिलसिले में गोड्डा अदालत में हाजिरी लगाने पहुंची थीं। अदालती कार्यवाही के बाद वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने पैतृक स्थान परसा जा रही थीं।

    अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान पथरगामा थाना क्षेत्र में सड़क पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और उन पर गोली चलाई। पथरगामा के थाना प्रभारी अधिकारी शिव दयाल ने बताया कि उनका पीछा कर रहे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उन्हें सड़क के एक सुनसान स्थान पर घेर लिया और तीन राउंड गोलियां चलाईं।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    शिव दयाल ने बताया, दो गोलियां पीड़िता को छूकर निकल गईं, जबकि एक गोली उनकी पीठ में जा लगी। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पथरगामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उनकी हालत देखकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर (बिहार) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि इस मामले पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    एसपी ने कहा, ‘हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं और अपराधियों की तलाश कर रहे हैं। इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने उस पर गोली चलाने के लिए अपराधियों को सुपारी दी थी। तलाक का विवाद पिछले कुछ वर्षों से जारी था। एसपी ने यह भी बताया कि महिला की हालत स्थिर है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Judicial Magistrate's wife shot; two bullets grazed her Jharkhand: न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी को मारी गोली one hit her back she is serious; she was returning home after testifying in a divorce case against her husband. एकपीठ में जा लगी गंभीर दो गोलियां छूकर निकल गयीं पति से तलाक को लेकर गवाही देकर लौट रही थी घर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group