Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    स्वर्ण गार्डन, बालिगुमा में आज जल ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट एवं KSBS Jharkhand के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले एकदिवसीय विशाल रक्तदान शिविर को लेकर एक तैयारी बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में शिविर की रूपरेखा, पंजीकरण व्यवस्था, जनसंपर्क और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    तैयारी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ज़रूरत पड़ने पर किसी को रक्त के लिए भटकना न पड़े। इस अवसर पर 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पूर्व पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 134 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से अपना नाम दर्ज कराया है।

    बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने कहा—“रक्त का कोई विकल्प नहीं है। समय पर रक्त न मिलने से कई ज़िंदगियाँ खतरे में पड़ जाती हैं। यह शिविर समाज को रक्त के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।”

    Hemant Soren: “आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को न्याय मिलेगा, बोले मुख्यमंत्री सोरेन

    वहीं KSBS Jharkhand से जुड़े स्वपन महतो ने कहा— “यह रक्तदान शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का आंदोलन है। युवाओं को आगे आकर इसे जनआंदोलन बनाना होगा।”

    आयोजकों ने बताया कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को सम्मान स्वरूप हेलमेट या कंबल प्रदान किया जाएगा। शिविर के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक नागरिक व्हाट्सएप नंबर 9431150509 पर अपना नाम भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।

    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शिविर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया।

    Santosh Gangwar: CM हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं संवाद से हो समाधान

    बैठक में दीपक रंजीत, स्वपन महतो, सतेंद्र पाल सिंह, राखाल सोरेन, लखु तंतुबाई, चमन सिंह, सुनील रजक, ललन प्रसाद, सोनू सिंह, चन्दन मंडल, चन्दन चौहान, गौरव सिंह, अभय मिश्रा, चंदन सिंह, रोहन श्रीवास्तव, राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news रक्तदान शिविर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: “आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को न्याय मिलेगा, बोले मुख्यमंत्री सोरेन

    August 9, 2026

    Santosh Gangwar: CM हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं संवाद से हो समाधान

    August 9, 2026

    Jairam Mahto Protest: संविधान हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे जयराम महतो, एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे

    August 9, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: “आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को न्याय मिलेगा, बोले मुख्यमंत्री सोरेन

    August 9, 2026

    Santosh Gangwar: CM हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं संवाद से हो समाधान

    August 9, 2026

    Jairam Mahto Protest: संविधान हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे जयराम महतो, एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे

    August 9, 2026

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group