Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kairav Gandhi kidnapping: कैरव गांधी के अपहरण के पांच दिन बाद भी सुराग नहीं! पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल? अब केंद्रीय एजेंसियों को लगाने की उठ रही मांग
    Breaking News

    Kairav Gandhi kidnapping: कैरव गांधी के अपहरण के पांच दिन बाद भी सुराग नहीं! पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल? अब केंद्रीय एजेंसियों को लगाने की उठ रही मांग

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर से कैरव गांधी के अपहरण के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई ठोस सफलता हासिल नहीं हुई है। हालांकि पुलिस लगातार कई लोगों के हिरासत में सेकर पूछताछ कर रही है। इधर, जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक सरयू राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वह पांच दिन पहले लापता हुए जमशेदपुर के एक उद्योगपति के 24 वर्षीय बेटे कैरव गांधी का पता लगाने के काम में केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगाएं। जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि कथित अपहरण मंगलवार दोपहर को हुआ था, लेकिन राज्य सरकार इस मामले में कोई सफलता हासिल करने में विफल रही है।

    विधायक सरयू राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित एक सोशल मीडिया पोस्ट में, राय ने जांच में सहायता के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय करने का आग्रह किया।

    राय ने कहा कि यह मामला महज अपहरण या फिरौती का नहीं है, बल्कि इसमें एक युवक की जान को भी खतरा है। उन्होंने इस घटना के पीछे किसी अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता की संभावना भी जताई। राय ने कहा कि एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है और वह कैरव को सुरक्षित रूप से ढूंढ़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खुफिया ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय से नए सुराग मिल सकते हैं और जांच को मजबूती मिल सकती है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पुलिस ने कैरव के लापता होने के कुछ घंटों बाद पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले के चंडिल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर कांदेरबेड़ा क्षेत्र से उसकी कार बरामद की थी।

    राय ने कहा कि उन्होंने इस मामले को झारखंड के पुलिस महानिदेशक तदर्शन मिश्रा और पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी उठाया था और लापता युवक का पता लगाने के लिए गहन प्रयास करने का आग्रह किया था। इसी बीच, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रविवार को इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए एक बैठक आयोजित की।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demands are being raised to involve central agencies. Kairav ​​Gandhi kidnapping: Five days after his abduction Kairav Gandhi kidnapping: कैरव गांधी के अपहरण के पांच दिन बाद भी सुराग नहीं! पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल? अब केंद्रीय एजेंसियों को लगाने की उठ रही मांग no clue remains! Questions are being raised about police action? Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group