Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors: टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन श्रेणियों में 17 ट्रक किये लॉन्च, प्राइमा, सिग्ना एवं अल्ट्रा सीरीज के ट्रक भी शामिल
    Breaking News

    Tata Motors: टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन श्रेणियों में 17 ट्रक किये लॉन्च, प्राइमा, सिग्ना एवं अल्ट्रा सीरीज के ट्रक भी शामिल

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi जीएसटी दरों में कटौती के बाद वाणिज्यिक वाहनों की मांग में आई तेजी का लाभ उठाने के मकसद से टाटा मोटर्स लिमिटेड इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन दोनों श्रेणियों में 17 ट्रकों का नया पोर्टफोलियो लेकर आई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गिरीश वाघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टाटा समूह की वाणिज्यिक वाहन कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रमुख ने कहा कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक ट्रकों को अधिक वहन क्षमता के साथ पेश कर इस खंड में भी अपना विस्तार कर रही है।

    उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाए जाने के बाद अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वाणिज्यिक वाहन उद्योग में स्पष्ट सुधार देखा गया है। वाघ ने कहा कि सितंबर तिमाही से दिसंबर तिमाही के बीच इस उद्योग के कुल पंजीकरण में 25.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि टाटा मोटर्स की बिक्री मात्रा करीब 29.4 प्रतिशत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस सकारात्मक रुझान का फायदा उठाने के लिए अगली पीढ़ी के 17 ट्रकों की नई शृंखला पेश कर रही है, जिसमें ‘आई-मोएव’ (इंटेलिजेंट मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक व्हीकल) संरचना पर आधारित इलेक्ट्रिक ट्रक भी शामिल हैं।

    अब भारी श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रकों की तरफ विस्तार
    गिरीश वाघ ने कहा, कंपनी कम दूरी वाले इलेक्ट्रिक आपूर्ति खंड में पहले से मौजूद है और अब भारी श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रकों की तरफ अपना विस्तार कर रही है। इलेक्ट्रिक ट्रकों के बारे में वाघ ने कहा कि सात टन से लेकर 55 टन तक की क्षमता वाले टाटा ट्रक्स डॉट ईवी पिछले कुछ वर्षों में ग्राहकों के साथ मिलकर विकसित किए गए हैं और अब तक 3.5 लाख किलोमीटर से अधिक का परीक्षण पूरा कर चुके हैं।
    उन्होंने कहा कि ये इलेक्ट्रिक ट्रक इस्पात, सीमेंट, रसायन, ई-कॉमर्स और वाहन कलपुर्जा जैसे क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से अपने लॉजिस्टिक आधार को कार्बन-मुक्त करने में मदद करेंगे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    नई डीजल इंजन शृंखला ‘अजुरा’ को भी किया पेश
    इसके साथ ही कंपनी ने मध्यम एवं हल्के वाणिज्यिक वाहन खंड में नई डीजल इंजन शृंखला ‘अजुरा’ को भी पेश किया जो ग्राहकों को अधिक भार-वहन क्षमता, बेहतर ईंधन दक्षता और उन्नत सुरक्षा के जरिये बेहतर लाभप्रदता प्रदान करेगी। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 1,15,577 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 95,770 इकाइयों से 21 प्रतिशत अधिक है।

    वाणिज्यिक वाहन बाजार में अब 35.7 प्रतिशत  हिस्सेदारी
    इसके साथ ही टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बाजार में कुल हिस्सेदारी बढ़कर 35.7 प्रतिशत हो गई, जबकि 28 टन से अधिक श्रेणी के भारी वाणिज्यिक वाहनों में हिस्सेदारी करीब 56.7 प्रतिशत रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स लिमिटेड ने प्राइमा, सिग्ना एवं अल्ट्रा सीरीज के उन्नत संस्करण वाले ट्रक भी पेश किए।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में पूछे गए सवाल पर वाघ ने कहा कि कंपनी एक जनवरी से अपने वाहनों के दाम पहले ही एक प्रतिशत बढ़ा चुकी है और आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कंपनी का दावा है कि ये ट्रक भारतीय सड़कों पर विश्वस्तरीय सुरक्षा मानक लेकर आए हैं, जिन्हें कड़े यूरोपीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including Prima Signa and Ultra series trucks. Tata Motors: Tata Motors launches 17 trucks across electric and diesel engine ranges Tata Motors: टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन श्रेणियों में 17 ट्रक किये लॉन्च प्राइमा सिग्ना एवं अल्ट्रा सीरीज के ट्रक भी शामि
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group