



Jamshedpur अब धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम सुपरफास्ट जैसी आठ महत्वपूर्ण ट्रेनें टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेंगी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर यह फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड की सहमति के बाद इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यह बदलाव 05 फरवरी से लागू होगा
दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिन प्रमुख ट्रेनों का संचालन आदित्यपुर से किया जाएगा, उनमें शामिल हैं. टाटा–विशाखापट्टनम–टाटा एक्सप्रेस, टाटा–धनबाद–टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटा–आसनसोल–टाटा एक्सप्रेस, टाटा–हटिया–टाटा एक्सप्रेस.
समय-सारिणी और तिथियां भी जारी
रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के आदित्यपुर से खुलने और पहुंचने का समय तथा किस तिथि से यह व्यवस्था प्रभावी होगी, इसकी पूरी जानकारी अधिसूचना में दी गई है। कुछ ट्रेनों के समय में 5 से 10 मिनट तक का आंशिक परिवर्तन भी किया गया है।
सांसद बिद्युत बरण महतो ने कड़ा विरोध किया
टाटानगर स्टेशन से संचालित ट्रेनों को आदित्यपुर स्टेशन शिफ्ट करने की रेलवे की योजना का जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने कड़ा विरोध किया है। रांची में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे की संसदीय समिति की बैठक में सांसद ने दो टूक कहा कि यात्रियों की सुविधा से समझौता कर ट्रेनों का स्टेशन बदलना कतई स्वीकार्य नहीं है।



