Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Income Tax Raid: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, ‘बाबा राइस मिल’ और उसके संचालक से जुड़े जमशेदपुर समेत झारखंड के कई ठिकानों पर छापा
    Headlines

    Income Tax Raid: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, ‘बाबा राइस मिल’ और उसके संचालक से जुड़े जमशेदपुर समेत झारखंड के कई ठिकानों पर छापा

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में गुरुवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। आयकर विभाग की कई टीमें कांके रोड, रातू रोड समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी केवल राँची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की जा रही है।

    जमशेदपुर में भी आयकर विभाग सक्रिय
    इधर जमशेदपुर में भी आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने कार्रवाई तेज कर दी है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड नंबर-3 स्थित 33सी नंबर बंगले में सुबह से विभाग की टीम मौजूद है। यह आवास कारोबारी मनोज चौधरी का बताया जा रहा है। टीम द्वारा घर के अंदर वित्तीय दस्तावेजों, खातों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा हजारीबाग और अन्य जिलों में भी विभाग की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    बताया जा रहा है कि विभाग को टैक्स चोरी, संदिग्ध लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े अहम इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। टीम मिल से जुड़े अकाउंट, बैंक ट्रांजेक्शन और कारोबार से संबंधित कागजातों की गहन जांच कर रही है।

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'बाबा राइस मिल' और उसके संचालक से जुड़े जमशेदपुर समेत झारखंड के कई ठिकानों पर छापा Income Tax Raid: Major action by the Income Tax Department Income Tax Raid: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई raids on several locations in Jharkhand including Jamshedpur linked to 'Baba Rice Mill' and its operator.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group