Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सट्टा, शराब, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवनों में मनमाना शुल्क वसूली और साफ-सफाई पर जताई नाराजगी,जनसुविधा प्रतिनिधि से लोगों ने बताई सोनारी की समस्याएं
    Breaking News

    Jamshedpur News :सट्टा, शराब, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवनों में मनमाना शुल्क वसूली और साफ-सफाई पर जताई नाराजगी,जनसुविधा प्रतिनिधि से लोगों ने बताई सोनारी की समस्याएं

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। सोनारी के लोग समस्याओं के मकड़जाल में फंसे हुए हैं। रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रन पार्क में आयोजित एक बैठक में यह बात सामने आई। मनमानी का भाड़ा वसूलना, साफ-सफाई, सफाईकर्मियों की घोर किल्लत, दारू, सट्टा और ब्राउन शुगर का धंधा जैसी समस्याओं पर बैठक में मनन हुआ। यह बैठक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की पहल पर आयोजित की गई थी।
    बैठक में लोगों ने बताया कि सोनारी में निर्मित सामुदायिक भवन की कोई एक शुल्क नहीं है। जिसके मन में जो आया, वही शुल्क बता दिया। लेना है तो लो अन्यथा आगे बढ़ो। कोई नियम-कानून नहीं। यहां बने कुछ सामुदायिक भवनों में बतौर शुल्क 15000 रुपये तक लिये जाते हैं। जिसे सामुदायिक भवन लेना है, वह टेंट भी अपनी मर्जी से नहीं लगा सकता। टेंट भी सामुदायिक भवन का ही लगवाना होगा। इससे खर्च काफी बढ़ जाता है।

    बैठक में साफ-सफाई का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। लोगों ने बताया कि पहले तो जुस्को के सफाईकर्मी आते थे। अब नहीं आते। जेएनएसी के जो सफाईकर्मी आते हैं, वो अपनी ड्यूटी बजाकर चले जाते हैं। वो ढंग से सफाई नहीं करते।

    इस बैठक में सोनारी में चल रहे सट्टा, शराब एवं ब्राउन शुगर के कारोबार का भी मुद्दा उठा। लोगों ने बताया कि ब्राउन शुगर बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई हुई लेकिन सट्टा और शराब का धंधा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में स्ट्रीट लाइट को लेकर भी चर्चा हुई।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इन तमाम समस्याओं को सुनने के बाद मुकुल मिश्रा ने कहा कि इन समस्याओं के आलोक में एक मांग पत्र बनाकर संबंधित अधिकारियों को दिया जाएगा। अगर जरूरत हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

    बैठक में विनोद सिंह, श्याम रंजन मंडल, महेश चौबे, शीतल खुल्लर, लक्ष्मी नारायण तिवारी, रवि शंकर सिंह, अरुण तिवारी, जितेंद्र सिंह, अशोक सिंह, संजय मुंडा, बाबू सिंह सरदार, सुप्रीयो घोष, मधु सिंह, ऋण चक्रवर्ती, प्रदीप सिंह, रवि तिवारी, अतुल सिंह, शाहिद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Brown sugar drug trade Community hall charges Illegal gambling and liquor Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur Sonari Jamshedpur today news Jansuwidha representative Mukul Mishra statement Sanitation Problem Saryu Rai MLA Sonari issues Street Light Issue जनसुविधा प्रतिनिधि जमशेदपुर सोनारी ब्राउन शुगर तस्करी मुकुल मिश्रा बयान सट्टा शराब कारोबार सरयू राय विधायक साफ-सफाई समस्या सामुदायिक भवन शुल्क सोनारी समस्या स्ट्रीट लाइट समस्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group