Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chaibasa News :कोल्हान विश्वविद्यालय में व्यावसायिक प्रकोष्ठ को सुदृढ़ करने का संकल्प, कई अहम निर्णय
Breaking News

Chaibasa News :कोल्हान विश्वविद्यालय में व्यावसायिक प्रकोष्ठ को सुदृढ़ करने का संकल्प, कई अहम निर्णय

News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा।

कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में आज व्यावसायिक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने की। इस बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं रोजगारोन्मुख बनाना रहा।

व्यावसायिक शिक्षा को रोजगार से जोड़ने पर जोर

बैठक के दौरान व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता, संरचना और भविष्य की योजनाओं पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा की गई। कुलपति ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को सीधे रोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है और इसे और मजबूत किया जाना आवश्यक है।

सत्र 2025–26 के बजट को मिली मंजूरी

बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों से प्राप्त सत्र 2025–2026 के प्रस्तावित बजट को अनुमोदित किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सत्र 2026–2027 के लिए बजट प्रस्ताव सभी संबंधित महाविद्यालयों से 15 मार्च 2026 तक आमंत्रित किए जाएंगे।

मानदेय वृद्धि के लिए गठित होगी समिति

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर कुलपति द्वारा एक समिति का गठन किया गया। समिति को 15 दिनों के भीतर समीक्षा कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

नए रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की योजना

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न रोजगारोन्मुख सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे।

रिक्त पदों को रोस्टर के अनुसार भरने पर विचार

व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मियों की रिक्तियों को रोस्टर नियमों के अनुसार भरने पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया।

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

नए पाठ्यक्रमों के लिए बनेगी जांच समिति

महाविद्यालयों से प्राप्त विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन संबंधी प्रस्तावों पर विचार करते हुए एक समिति गठित की गई। यह समिति संबंधित महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना और उपयुक्तता की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी।

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय यादव, प्रॉक्टर डॉ. राजेंद्र भारती, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक श्रीमती रिंकी दोराइ तथा सीसीडीसी डॉ. अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।


स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन

बैठक का स्वागत भाषण सीवीसी डॉ. प्रभात कुमार सिंह द्वारा दिया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने प्रस्तुत किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

November 2, 2026

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

November 2, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

November 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

November 2, 2026

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

November 2, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

November 2, 2026

Tata Motors के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बंपर तेजी, अक्टूबर में 27 प्रतिशत बढ़कर 47,652 पर

November 2, 2026

Cyclone Coming…3 नवंबर को आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group