Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Inxome Tax Rule:आयकर नियम में नकद जमा, कार खरीदने में PAN के लिए लेन-देन सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव
Breaking News

Inxome Tax Rule:आयकर नियम में नकद जमा, कार खरीदने में PAN के लिए लेन-देन सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव

News DeskBy News DeskFebruary 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. आयकर नियम के मसौदे में बैंकों में नकद जमा/निकासी, गाड़ी और संपत्ति खरीदने और होटल बिल भुगतान के लिए पैन का उल्लेख करने को लेकर लेन-देन सीमा को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का प्रस्ताव है। मसौदे में नियोक्ताओं द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का मूल्य बढ़ाने और क्रिप्टो एक्सचेंज के लिए कर विभाग के साथ जानकारी साझा करना अनिवार्य करने का भी प्रस्ताव है। इसमें केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के स्वीकृत तरीके के तौर पर भी शामिल किया गया है। मसौदा नियम में आवास किराया भत्ते (एचआरए) का दावा करने के मकसद से बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद को शामिल करने के लिए श्रेणी-1 महानगरों की सूची का विस्तार किया गया है। इस सूची में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई शामिल हैं। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) संबंधित पक्षों से सलाह के बाद नियमों को अंतिम रूप देगा और मार्च के पहले सप्ताह तक उन्हें अधिसूचित करेगा।

आयकर कानून, 2025 को लागू करने के लिए आयकर नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नया आयकर कानून एक अप्रैल से लागू होगा। प्रस्तावित आयकर नियम, 2026 के अनुसार, किसी व्यक्ति के एक या ज्यादा खातों में, एक वित्त वर्ष में कुल 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा नकद जमा करने या निकालने के लिए स्थायी खाता संख्या (पैन) बताना जरूरी होगा। अभी, किसी बैंक, कंपनी या सहकारी बैंक में किसी भी एक दिन में 50,000 रुपये से ज्यादा नकद जमा करने पर पैन जरूरी है।

वाहन (मोटर साइकिल सहित) खरीदने के मामले में, अगर कीमत पांच लाख रुपये से ज्यादा है, तो खरीदार को अपना पैन बताना होगा। मौजूदा आयकर नियम, 1962 में दोपहिया वाहन खरीदने के लिए पैन बताने का नियम नहीं है, जबकि मोटर वाहनों के लिए कीमत चाहे जो भी हो, इसकी जानकारी देना जरूरी था। होटल/रेस्तरां बिल, सम्मेलन केंद्र या बैंक्वेट हॉल या इवेंट मैनेजमेंट में लगे किसी व्यक्ति को किए गए भुगतान के मामले में, अगर भुगतान एक लाख रुपये से ज्यादा है, तो पैन जरूरी होगा। मौजूदा आयकर नियमों के मुताबिक, होटल/रेस्तरां बिल के मामले में पैन बताने के लिए 50,000 रुपये की सीमा तय है।

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

किसी भी अचल संपत्ति की खरीद या बिक्री या गिफ्ट या संयुक्त विकास समझौते के मामले में, अगर सौदा लागत 20 लाख रुपये ज्यादा है, तो पैन जरूरी होगा, जबकि अभी यह सीमा 10 लाख रुपये है। मसौदा नियमों के तहत, बीमा कंपनी के साथ खाता आधारित संबंध शुरू करने के लिए पैन जरूरी होगा। अभी, एक वित्त वर्ष में जीवन बीमा प्रीमियम के तौर पर 50,000 रुपये से अधिक के भुगतान के लिए पैन जरूरी है। सूत्रों ने कहा कि पैन बताने की सीमा को सही करने के पीछे मकसद सिर्फ ‘जरूरी जानकारी’ लेना है। वर्तमान में बाजार की वास्तविकताओं को देखते हुए, सरकारी गाड़ियों और मुफ्त खाने के लिए कर मुक्त सुविधाओं का मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव है।

मोटर कार के लिए, 1.6 लीटर से कम इंजन क्षमता वाली कार का भत्ता 8,000 रुपये प्रति महीना होगा, जबकि दूसरों के लिए यह 10,000 रुपये प्रति महीना होगा। इनमें चालकों के लिए भत्ता भी शामिल होगा। मसौदा नियमों में क्रिप्टो-संपत्ति सेवा प्रदाताओं के लिए विस्तृत रिपोर्टिंग और जांच-पड़ताल की जिम्मेदारियों का भी प्रस्ताव है।

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026
Recent Post

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group