Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर हादसा! तैमारा घाटी में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रक, जमशेदपुर से जा रहा थारांची की ओर, बाल बाल बचे चालक और खलासी
    Breaking News

    NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर हादसा! तैमारा घाटी में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रक, जमशेदपुर से जा रहा थारांची की ओर, बाल बाल बचे चालक और खलासी

    News DeskBy News DeskFebruary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. राजधानी रांची से सटे दशम फॉल थाना क्षेत्र में एनएच-33 यानी रांची-टाटा मार्ग पर सोमवार को तैमारा घाटी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया. घटना के दौरान हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया.

    आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का केबिन और बॉडी पूरी तरह आग की चपेट में आ गए. आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    खाना खाने उतरे थे चालक-खलासी, तभी जलने लगा ट्रक
    दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बताया कि ट्रक संख्या UP66T-7192 जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहा था. तैमारा घाटी स्थित एक लाइन होटल के पास चालक और खलासी वाहन खड़ा कर भोजन करने के लिए नीचे उतरे थे. इसी दौरान ट्रक के केबिन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. जब तक चालक और स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने तेजी से पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक जलने लगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    राहत की बात यह रही कि घटना के समय ट्रक खाली था. चालक तथा खलासी वाहन से बाहर थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. समय रहते चालक और खलासी के वाहन से दूर होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लंबी दूरी के दौरान वाहनों की नियमित जांच कराते रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    heading from Jamshedpur to Ranchi. The driver and passenger narrowly escaped. NH 33 Accident: Tragedy on the Tata-Ranchi Highway! A truck burst into flames in the Taimara Valley NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर हादसा! तैमारा घाटी में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रक जमशेदपुर से जा रहा थारांची की ओर बाल बाल बचे चालक और खलासी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group