Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Bank Of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने Car Loan पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटायी, जानें नयी ब्याज दर?
Breaking News

Bank Of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने Car Loan पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटायी, जानें नयी ब्याज दर?

News DeskBy News DeskFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने सोमवार को अपनी कार ऋण पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की। नयी दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसकी परिवर्तनशील (फ्लोटिंग) ब्याज दर अब 7.6 प्रतिशत वार्षिक से शुरू होगी। इसके अलावा, बैंक ‘बड़ौदा कार लोन’ पर आकर्षक निश्चित ब्याज दर की भी पेशकश कर रहा है, जो 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है।
बयान के अनुसार, 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर नयी कार की खरीद पर उपलब्ध होगी और यह कर्ज लेने वाले व्यक्ति के क्रेडिट प्रोफाइल (सिबिल स्कोर आदि) से जुड़ी होगी। ब्याज दरों में कटौती के साथ ही बैंक व्यक्तिगत कर्जदारों को फ्लोटिंग रेट वाले कार ऋण पर समय पूर्व भुगतान या आंशिक भुगतान पर लगने वाले शुल्क से राहत दे रहा है। बैंक ने बताया कि बड़ौदा कार लोन (निश्चित और परिवर्तनशील दोनों) पर ब्याज की गणना ‘डेली रिड्यूसिंग बैलेंस’ (दैनिक घटते शेष) पद्धति के आधार पर की जाती है, जो इसे ग्राहकों के लिए और भी किफायती बनाता है। ग्राहक 84 महीनों तक की विस्तारित पुनर्भुगतान अवधि (रिपेमेंट टेन्योर) का लाभ भी उठा सकते हैं, जिससे उन्हें भुगतान में अधिक लचीलापन मिलेगा।

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026
Recent Post

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group