


Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण रांची रेल मंडल से चलनेवाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 10 से 13 फरवरी तक गोमो स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी.
इस ट्रेन का परिचालन गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगा. वहीं ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 10, 11 और 14 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुण्डा बिहार और मुरी होकर चलेगी.



