Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»XLRI Placement: एक्सएलआरआई में 2024-26 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न, अधिकतम पैकेज 1.1 करोड़ रुपये, औसत 31.40 लाख रुपये सालाना
    Breaking News

    XLRI Placement: एक्सएलआरआई में 2024-26 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न, अधिकतम पैकेज 1.1 करोड़ रुपये, औसत 31.40 लाख रुपये सालाना

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. प्रमुख प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने 2024-26 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस वर्ष संस्थान में अधिकतम सालाना पैकेज 1.1 करोड़ रुपये रहा। संस्थान द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एक्सएलआरआई के जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर परिसरों के छात्रों को 145 कंपनियों द्वारा कुल 576 घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रस्ताव दिए गए। दोनों परिसरों के छात्रों को दिया गया औसत वेतन 31.40 लाख रुपये सालाना रहा। संस्थान ने बताया कि उच्चतम अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव 1.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि उच्चतम घरेलू प्रस्ताव 59 लाख रुपये का था। बयान के मुताबिक, प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम -बीएम) और पीजीडीएम (एचआरएम) कार्यक्रमों के 576 छात्रों के बैच का औसत वेतन 29 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा।

    नौकरियों के लिए जिन क्षेत्रों का दबदबा रहा, उनमें परामर्श, बीएफएसआई (बैंक, वित्तीय सेवाएं और बीमा) और बिक्री एवं विपणन प्रमुख हैं। एक्सएलआरआई के निदेशक फादर एस जॉर्ज ने कहा, “आज के चुनौतीपूर्ण बाजार के बावजूद यह प्लेसमेंट सत्र निस्संदेह सफल रहा है।” भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, डेलॉयट, ईवाई पार्थेनन, अमेजन, एटरनल, फ्लिपकार्ट और गूगल शामिल रहीं।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    average Rs 31.40 lakh per annum maximum package Rs 1.1 crore XLRI Placement: Recruitment process completed for 2024-26 batch at XLRI XLRI Placement: एक्सएलआरआई में 2024-26 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न अधिकतम पैकेज 1.1 करोड़ रुपये औसत 31.40 लाख रुपये सालाना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group