Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAC Board Exam: अब 24 फरवरी को होगी इंटर की परीक्षा, निकाय चुनाव के कारण बदला शेड्यूल, कई परीक्षाओं की तारीखें भी बदलीं दी
    Breaking News

    JAC Board Exam: अब 24 फरवरी को होगी इंटर की परीक्षा, निकाय चुनाव के कारण बदला शेड्यूल, कई परीक्षाओं की तारीखें भी बदलीं दी

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज्य में होने वाले निकाय चुनाव का असर अब शैक्षणिक कैलेंडर पर भी दिखने लगा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए इंटरमीडिएट समेत कई कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है. 23 फरवरी को निर्धारित इंटर की परीक्षा अब 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी.परिषद की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, हिंदी बी और मातृभाषा विषय की इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. पहले यह परीक्षा 23 फरवरी को होना थी, लेकिन उसी दिन निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. परीक्षा और मतदान एक साथ होने से छात्रों को परेशानी हो सकती थी, जिसे देखते हुए तिथि में बदलाव का निर्णय लिया गया है.

    11वीं कक्षा की परीक्षाओं के कार्यक्रम में भी परिवर्तन किया गया है. अब यह परीक्षा 25, 26 और 28 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होगी. प्रत्येक विषय 40 अंकों का होगा. चुनावी व्यस्तता और संसाधनों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है.

    अब 2 मार्च को होगी परीक्षा
    27 फरवरी को मतगणना निर्धारित है. इसी कारण आठवीं कक्षा की परीक्षा, जो पहले उस दिन होनी थी, अब 2 मार्च को कराई जाएगी. आठवीं की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. इसके लिए छात्र 20 फरवरी से जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    नौवीं कक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में भी संशोधन किया गया है. अब नौवीं की परीक्षाएं 6 और 7 मार्च को होंगी. संबंधित छात्र 24 फरवरी से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे. वहीं, इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स 8 मार्च से 18 मार्च के बीच पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे.

    गौरतलब है कि राज्य में 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना प्रस्तावित है. परीक्षा तिथि और चुनावी कार्यक्रम के टकराव को लेकर विद्यार्थी लगातार संशोधन की मांग कर रहे थे. परिषद के इस फैसले से परीक्षार्थियों को राहत मिली है. जैक ने छात्रों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे संशोधित तिथियों के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें और समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dates of several exams also changed. JAC Board Exam: Intermediate exams will now be held on February 24 JAC Board Exam: अब 24 फरवरी को होगी इंटर की परीक्षा schedule changed due to civic elections कई परीक्षाओं की तारीखें भी बदलीं दी निकाय चुनाव के कारण बदला शेड्यूल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group