


Jamshedpur. लोकल ट्रेलर ऑनर्स यूनियन बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की थी लेकिन जब यूनियन अध्यक्ष जयकिशोर सिंह अपने समर्थकों के साथ बर्मामाइंस पार्किंग पहुंचे तो उनके ऊपर टाटा स्टील वेंडर कंपनियों के लोगों ने अमानवीय तरीके से डंडे बरसाए। लोकल ट्रेलर आनर्स यूनियन अपने 7000 ड्राइवरों को न्यूनतम मजदूरी देने और माल ढुलाई का उचित भाड़ा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उनसे पार्किंग का अनुचित पैसा देने और मेडिकल के नाम पर पैसे जमा करने को कहा जा रहा है लेकिन यूनियन नेतृत्व इसका विरोध किया और जबरन वसूली बंद करने की मांग की।
टाटा स्टील प्रबंधन और उनकी वेंडर कंपनियों पर जब इन मांगों का कोई असर नहीं पड़ा तो यूनियन ने बुधवार 11 फरवरी से अर्द्धनग्न प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने की घोषणा की।
बुधवार सुबह यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह अपने समर्थकों के साथ बर्मामाइंस पहुंचे तो पहले से वहां जमे टाटा स्टील की वेंडर कंपनियों के गुंडों ने जय किशोर सिंह पर टूट पड़े। पहले बाता-बाती हुई लेकिन जल्द ही गुंडों ने उन पर थप्पड़-चाटों की बरसात करते हुए जगह खाली करने का फरमान जारी कर दिया।
इसके बाद असामाजिक तत्वों के लोग यहीं नहीं रुके उन्होंने जय किशोर सिंह पर एक के बाद एक लाठियां बरसाना शुरू कर दी। उन्हें दो-तीन गुंडों ने मिलकर जमकर पिटाई की। इससे जय किशोर की स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें कार में भरकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इस घटना से अन्य ड्राइवर इतने सहम गए कि वे अपने नेता को पीटते देख सामने तक नहीं आए।



