Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Highcourt: झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पत्नी को इलाज के लिए विदेश जाने की दी अनुमति
    Breaking News

    Jharkhand Highcourt: झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पत्नी को इलाज के लिए विदेश जाने की दी अनुमति

    News DeskBy News DeskFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह की पत्नी मधु सिंह को चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी है।अदालत ने यह माना कि देश के बाहर चिकित्सा उपचार कराना एक मौलिक अधिकार है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने उन्हें इलाज के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जाने की अनुमति दी। उच्च न्यायालय ने 13 मई, 2014 को मधु सिंह को दी गई जमानत की शर्तों में संशोधन किया, जिसके तहत उनका पासपोर्ट निचली अदालत में जमा कराया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में वह आरोपी हैं।

    सिंह ने उच्च न्यायालय के समक्ष दलील दी कि वह मामले की सुनवाई में सहयोग कर रही हैं। अभियोजन पक्ष के 100 गवाहों की सूची में से अब तक केवल 46 गवाहों से ही जिरह की गई है। सिंह ने अदालत को बताया कि मुकदमे को पूरा होने में समय लगेगा, क्योंकि अभी भी शेष 54 गवाहों से जिरह की जानी बाकी है।

    Jamshedpur: परसुडीह के पाड़ा टोला में तालाब में तैरता अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हड़कंप

    उन्होंने कहा कि वह यकृत रोग से पीड़ित हैं और चिकित्सकीय रूप से उन्हें कैंसर पूर्व की अवस्था में पाया गया है। उन्होंने अदालत से बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए अमेरिका और ब्रिटेन में अपने रिश्तेदारों के पास विदेश जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। अपने आदेश में, उच्च न्यायालय ने तीन फरवरी को कहा कि क्योंकि सिंह को अभी तक दोषी नहीं ठहराया गया है और उनके खिलाफ मुकदमा जारी है, इसलिए उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

    Chakulia: “रामलाल’ जंगली हाथी सड़क पर पहुंचा, करीब एक घंटे तक डटा रहा, ट्रैक्टर और हाइवा को धक्का मारा, तोड़ें पेड़

    जमानत की शर्त के तहत उनका पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करा दिया गया है। उच्च न्यायालय ने सिंह की विदेश जाने के अनुरोध संबंधी याचिका स्वीकार कर ली और उनका पासपोर्ट जारी करने का निर्देश दिया। उन्हें सीबीआई अदालत के समक्ष अपनी यात्रा की तारीख और वापसी की योजनाओं के बारे में पहले से ही लिखित में बताना होगा। उच्च न्यायालय ने कहा कि सिंह को इलाज के लिए विदेश यात्रा करने की हर योजना के लिए सीबीआई अदालत से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand High Court: Jharkhand High Court allows former minister Kamlesh Singh's wife to travel abroad for treatment. Jharkhand Highcourt: झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पत्नी को इलाज के लिए विदेश जाने की दी अनुमति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: परसुडीह के पाड़ा टोला में तालाब में तैरता अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हड़कंप

    June 26, 2026

    Chakulia: “रामलाल’ जंगली हाथी सड़क पर पहुंचा, करीब एक घंटे तक डटा रहा, ट्रैक्टर और हाइवा को धक्का मारा, तोड़ें पेड़

    June 26, 2026

    EPFO मेंबर्स के लिए जरूरी खबर, PF क्लेम जमा करने और प्रोसेसिंग का काम अगले 5 दिन रहेंगे बंद, जानें वजह?

    June 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: परसुडीह के पाड़ा टोला में तालाब में तैरता अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हड़कंप

    June 26, 2026

    Chakulia: “रामलाल’ जंगली हाथी सड़क पर पहुंचा, करीब एक घंटे तक डटा रहा, ट्रैक्टर और हाइवा को धक्का मारा, तोड़ें पेड़

    June 26, 2026

    EPFO मेंबर्स के लिए जरूरी खबर, PF क्लेम जमा करने और प्रोसेसिंग का काम अगले 5 दिन रहेंगे बंद, जानें वजह?

    June 26, 2026

    Jharkhand: नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए हत्यारों को दी सुपारी, गिरफ्तार

    June 26, 2026

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group