Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Rahul gandhi: AI सम्मेलन भारत का नेतृत्व दिखाने का मौका था, पर देश का डेटा विदेशी ताकत को सौंप दिया गया, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप
Breaking News

Rahul gandhi: AI सम्मेलन भारत का नेतृत्व दिखाने का मौका था, पर देश का डेटा विदेशी ताकत को सौंप दिया गया, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप

News DeskBy News DeskFebruary 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि एआई शिखर सम्मेलन भारत के नेतृत्व को दिखाने का मौका होना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय भारतीय डेटा एक विदेशी ताकत को सौंप दिया गया। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का हवाला देते हुए यह आरोप फिर लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समर्पण कर दिया है। भारत 16 से 20 फरवरी के बीच ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी करेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एआई क्रांति आ चुकी है, जो अपने साथ खतरे भी ला रही है और अवसर भी। हमारा आईटी और सेवा क्षेत्र, जो हमारी अर्थव्यवस्था का चमकता सितारा है, खतरे में है। अगर हमने आने वाले तूफान के लिए तैयारी नहीं की, तो हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियर और पेशेवर अपनी आजीविका खो देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारे पास अवसर भी हैं। डेटा वह पेट्रोल है जो एआई इंजन को चलाता है। जैसा कि मैंने संसद में कहा, भारत की सबसे बड़ी पूंजी हमारे प्रतिभाशाली लोग हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कुछ ही दिनों में सरकार एक भव्य एआई शिखर सम्मेलन आयोजित कर रही है। यह भारत के लिए नेतृत्व दिखाने का मौका होना चाहिए था, यह बताने का कि 140 करोड़ लोगों वाला देश अपने डेटा का इस्तेमाल कर वैश्विक एआई भविष्य को अपनी शर्तों पर कैसे आकार दे सकता है।’’
राहुल गांधी ने दावा किया कि इसके बजाय, प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार समझौते में अमेरिका के आगे समर्पण कर दिया है।

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘डिजिटल व्यापार में बाधाएं हटाने के नाम पर, हमारे डेटा का अपने हित में उपयोग करने की हर कोशिश का विरोध किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शर्म की बात है कि प्रधानमंत्री पर दबाव के कारण भारत के सबसे कीमती संसाधन को एक विदेशी शक्ति के हाथ सौंप दिया गया है।

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026
Recent Post

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group