Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर यातायात, स्वच्छता और सुरक्षा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, आज से चलेगा विशेष अभियान
    Breaking News

    Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर यातायात, स्वच्छता और सुरक्षा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, आज से चलेगा विशेष अभियान

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की बाधा न हो, इसके लिए सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 13 फरवरी से विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी।

    इस अभियान के लिए डॉ. समरजीत मंडल की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में प्रशासन, नगर निकाय और संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं, जो संयुक्त रूप से शहर की प्रमुख सड़कों, वीआईपी रूट और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखेंगे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    अभियान के तहत आवारा पशुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़कर निर्धारित स्थानों पर भेजा जाएगा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
    प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात का सुचारू संचालन और शहर की साफ-सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता है। आवारा पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं और जाम की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अभियान के दौरान पशुपालकों से भी सहयोग की अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शहर की दीर्घकालिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा। राष्ट्रपति के दौरे से पहले और उसके दौरान शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cleanliness and security in view of President Draupadi Murmu's proposed visit to Jamshedpur. A special campaign will be launched from today. Jamshedpur: The district administration is busy preparing for traffic Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त आज से चलेगा विशेष अभियान स्वच्छता और सुरक्षा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group